फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

980 शीशी नेपाली शराब के साथ दो पकड़े गए

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। बीती रात भारत-नेपाल बॉर्डर से सटे गांव बोदना के पास 980 शीशी नेपाली शराब के साथ दो लोगों को एसएसबी के जवानों ने गश्त के दौरान पकड़ा। एसएसबी ने पकड़े गए लोगों को बरामद नेपाली शराब के साथ पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने दोनों का आबकारी एक्ट के तहत चालान कर दिया।
विज्ञापन

ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र में एसएसबी की टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि नेपाल से भारी मात्रा में नेपाली शराब तस्कर ले जा रहे हैं। सूचना मिलने के बाद एसएसबी के जवानों ने सीमा क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी। उसी दौरान बोदना गांव के समीप दो साइकिल पर बोरे में नेपाली शराब लाद कर कुछ लोगों को आते देख जवानों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया। पकड़े गए अशोक के साइकिल पर बोरे में रखी 475 शीशी व गोबर्धन के साइकिल पर बोरे में रखी 505 शीशी नेपाली शराब बरामद हुई। दोनों ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के करदह गांव के रहने वाले बताए गए। पकड़े गये आरोपी व नेपाली शराब को एसएसबी की टीम ने कोतवाली पुलिस को कार्रवाई के लिए सौंप दिया। जहां पुलिस ने आबकारी एक्ट में आरोपियों का चालान कर दिया। छापेमारी टीम में एसएसबी के एसआई मनमोहन बोरा, हेड कांस्टेबल प्रवीण द्विवेदी, इरशाद अली, जोगेश प्रसाद आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें