फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल में एलईडी से जगमगाएगा शहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। आने वाले नए साल पर प्रदेश सरकार गोरखपुर नई सौगात दे रही है। पूरा शहर न सिर्फ रोशनी से जगमगाएगा, बल्कि लाखों की बिजली भी बचेगी। यह शहर के हैलोजन और सोडियम लाइटों के एलईडी बल्ब में बदलने से संभव हो सकेगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। नगर निगम के अधिकारियों ने दिसंबर तक इस काम को पूरा करने की योजना बनाई है।
विज्ञापन

बिजली संरक्षण के तहत शहर के करीब 32 हजार हैलोजन और सोडियम लाइटों को बदलकर उनकी जगह एलईडी बल्ब लगाए जाने हैं। नगर निगम ने यह काम शुरू कर दिया है। शुरुआत शहर के इंट्री प्वाइंट से की जा रही है। यानी जिन रास्तों से लोग शहर आते हैं, वहां प्राथमिकता पर एलईडी बल्ब लगाने का काम शुरू हो गया है। इसके तहत महेसरा से गोरखनाथ मंदिर, धर्मशाला बाजार, विजय चौराहा, यूनिवर्सिटी चौराहा तक यह काम पूरा हो चुका है। नगर निगम के पथ प्रकाश विभाग के अवर अभियंता अशोक श्रीवास्तव ने बताया शहर में अब तक 1600 एलईडी बल्ब लगाए जा चुके हैं। दिसंबर तक यह काम पूरा कर लिया जाएगा और अगले साल से पूरा शहर एलईडी की रोशनी से जगमगाने लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें