फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर के निरीक्षण में गायब मिले दो डॉक्टर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर अनिल कुमार ने शुक्रवार को सहजनवां सामुदायिक केन्द्र (सीएचसी) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. योगेंद्र सिंह और डॉ. शर्मिला अग्रवाल अनुपस्थित पाए गए, जिस पर कमिश्नर ने दोनाें का वेतन रोकने के साथ ही उनसे स्पष्टीकरण तलब किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि जवाब संतोषजनक नहीं मिला तो संबंधित के खिलाफ कार्रवाई तय है।
विज्ञापन

करीब एक घंटे के निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने सीएचसी की सभी स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लिया। डॉ. एस लाल, डॉ. एसके श्रीवास्तव, डॉ. दीपा अग्रवाल, डॉ. सुषमा विश्वकर्मा और डॉ. प्रियंका वर्मा से उनके कार्यों की जानकारी ली। डॉक्टरों ने बताया कि उनके द्वारा औसतन 40 से 50 मरीज रोजाना देखे जाते हैं। इसके बाद कमिश्नर ने पैथालॉजी कक्ष, एक्सरे रूम, होम्योपैथिक कक्ष, आपरेशन थियेटर, ईटीसी सेंटर आदि का निरीक्षण करके जांच और दवाओं के बारे में पूछताछ की। उन्होंने सीएचसी में भर्ती मरीज विमलावती, कंचन आदि से चिकित्सकीय सुविधाओं के बारे में फीडबैक भी लिया। उन्होंने प्रभारी चिकित्साधीक्षक से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव, क्लोरीनेशन, फ ॉगिंग आदि के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान संयुक्त विकास आयुक्त (जेडीसी) एसके सिंह तथा सामुदायिक स्वास्थ केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें