फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रो. सक्सेना का जीवनदर्शन अनुकरणीय: डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। जिले के प्रथम लोक सभा सदस्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी प्रो. शिब्बनलाल सक्सेना की 111वीं जयंती पर बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित संगोष्ठी में डीएम वीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं संविधान निर्माता समिति के सदस्य प्रो. सक्सेना का जीवनदर्शन हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि महराजगंज में स्वतंत्रता आंदोलन के सूत्रधार प्रो. सक्सेना को पूर्वांचल का गांधी भी कहा जाता था। उन्होंने स्वतंत्रता की लड़ाई के साथ महराजगंज में शिक्षा की ज्योति जलाने का कार्य किया। जनपद के विकास में उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। हम सभी को उनके जीवनदर्शन से प्रेरणा लेकर देश व समाज के उन्नति में अपना योगदान करना चाहिए।
इस दौरान पीजी कॉलेज के पूर्व प्राचार्य डॉ. घनश्याम पांडेय, विमल पांडेय, जीएसवीएस इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह, अपर जिला सूचना अधिकारी नजमुल हसन, प्रबंधक सीजे थामस, विंध्यवासिनी सिंह, संतविजय सिंह व चंद्रशेखर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

जवाहर लाल नेहरू पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में प्रो. शिब्बन लाल सक्सेना की 111वीं जयंती मनाई गई। प्रो. सक्सेना की समाधि पर प्राचार्य समेत तमाम शिक्षकों ने पुष्प अर्पित कर उनके बताए गए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। प्राचार्य डा. पीसी पटेल ने कहा कि प्रो. सक्सेना त्याग, तपस्या व बलिदान के प्रतिमूर्ति थे। मुख्य नियंता डॉ. महेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रो. सक्सेना का लगाव हमेशा शोषितों, दलितों व किसानों से रहा। वह उनके हक की लड़ाई लड़ते थे। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। इस मौके पर डॉ. आरके यादव, डॉ. विजय आनंद मिश्र, डॉ. अजय मिश्र, डॉ. पीसी मिश्र, डॉ. धर्मेंद्र सोनकर, डॉ. देवेंद्र पाठक, प्रणय गौतम, राजीव द्विवेदी, अतुल घोष, विधिनारायण वर्मा, जावेद अली आदि मौजूद रहे। इसीक्रम में सिटीजन फोरम के लोगों ने भी प्रो. सक्सेना के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में शिक्षाविद एवं जिले के प्रथम लोकसभा सदस्य स्वर्गीय प्रोफेसर शिब्बन लाल सक्सेना की 111वीं जयंती पर पत्रकारों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके बताए रास्ते पर चलकर देश व समाज के उत्थान का संकल्प लिया। सक्सेना चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पत्रकारों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया। इस दौरान अजय कुमार श्रीवास्तव, दीपकशरण श्रीवास्तव, अभिषेक राज, सुनील श्रीवास्तव, नीरज श्रीवास्तव, अंकुश श्रीवास्तव, सुनील यादव, विनोद गुप्ता, अनिल वर्मा, अभिषेक पांडेय, विवेक जायसवाल, संदीप निगम, सोनू कुमार, विजय शर्मा, अभिषेक श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें