फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद धमकी देने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। बड़ी बहन के घर रह रही 15 वर्षीया लड़की के गर्भवती होने की बात सामने आने के बाद माता-पिता ने अपने दामाद पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए रामकोला थाने में तहरीर दी है। दामाद पर लड़की को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीया किशोरी अपनी बड़ी बहन के घर गई थी। बड़ी बहन जब घर में नहीं थी तब उसके पति ने इस किशोरी के साथ संबंध बना लिया। बड़ी बहन लौटकर आई तो लड़की ने उसे घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता के अनुसार पहले लोकलॉज और बाद में जाने से मारने की धमकी देकर उसके दामाद ने बेटी को चुप करा दिया था। परंतु जब वह गर्भवती हो गई तब उन्हें इसकी जानकारी हुई। पिता ने दामाद के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज करने व पीड़िता को सुरक्षा दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

इस संबंध में रामकोला के एसओ अजय कुमार सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें