बेलहर/हैंसर(संतकबीरनगर)। विकास खंड बेलहर कलां और पौली के रोजगार सेवकों ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर अपनी मांगो को लेकर मंगलवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान सीएम के नाम संबोधित अपनी आठ सूत्री मांगों का ज्ञापन बीडीओ को दिया।
बेलहर ब्लॉक पर प्रदर्शन करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष तीर्थ राज मौर्या ने कहा कि हम लोगों के मानदेय का भुगतान अलग से किया जाए। प्रदेश के समस्त रोजगार सेवकों को भविष्य निधि का लाभ दिया जाए तथा जल्द से जल्द रोजगार सेवकों को राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जाए। उन्होंने कहा कि राज्य कर्मचारियों के बराबर सुविधा देने के साथ सेवा नियमावली बनाई जाए।
इस अवसर पर सुनील राय, जीत बहादुर यादव, वेद प्रकाश मिश्र, संदीप कुमार, अरूण कुमार, अशोक कुमार आदि लोग उपस्थित रहे। इसी तरह से पौली ब्लॉक पर भी रोजगार सेवकों ने प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष रामचेत चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार ने जो आश्वासन दिया है उसे पूरा करे। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष अनिल कुमार, घनश्याम, सुनील कुमार, गणेश, अशोक कुमार, मंजू देवी, रामसागर, नवीन कुमार, रजवंत लाल, कमलेश कुमार तिवारी, रवि कुमार, आशीष, अंगद, संतोष, किरन आदि मौजूद रहे।