बखिरा(संतकबीरनगर)। मंगलवार को बर्तन कारोबारियों ने ठाकुरद्वारा तिराहे पर सांसद शरद त्रिपाठी का पुतला जलाकर विरोध जताया। बर्तन कारीगर बलराम, मनीष, प्रदीप, गुरुनारायन, श्रीगोपाल, सुभाष, मुंद्रिका, मो हुसैन, वीरेंद्र, धर्मेंद्र, झिनकू, सद्दाम, ओमप्रकाश ने कहा कि अक्टूबर में कपड़ा मंत्री ने खलीलाबाद में आकर एक स्पेशल क्लस्टर की घोषणा की थी। लेकिन स्थानीय सांसद ने कारीगरों से विश्वासघात करते हुए अपने ही एक परिचित को क्लस्टर का मैनेजर बनवा दिए। सांसद का यह कृत्य बर्तन कारोबारियों के साथ विश्वासघात है। आरोप है कि सांसद ने क्लस्टर को हड़पने की योजना बनाई। थी। इसी वजह से उन्होंने अपने एक परिचित को क्लस्टर का मैनेजर बना दिया। मैनेजर बने व्यक्ति को हटाए जाने तक विरोध जारी रहेगा। इससे पूर्व कारोबारियों ने सांसद की प्रतीकात्मक शव यात्रा निकाली। अंत में ठाकुरद्वारा तिराहे पर लोगों ने सांसद का पुतला जलाया।