महराजगंज। फरेंदा थाना क्षेत्र के भारी वैसी गांव में बन रही कच्ची शराब को बंद करने की मांग को लेकर वन टांगिया विकास समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को डीएम व एसपी को ज्ञापन दिया। गांव के लोगों ने कहा कि गांव के कच्ची शराब का धन्धा दिनो दिन तेज होता जा रहा है और जिम्मेदार अधिकारी इस पर ध्यान नहीं दे रहें है।
वन टांगिया विकास समिति के पूर्व अध्यक्ष कन्हई प्रसाद ने कहा कि कच्ची शराब को बंद करने की मांग पहले भी किया गया था लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने कहा कि बनाए जाने वाले स्थान पर दूसरे जगहों से शराब तैयार करने वाली सामग्री मंगाई जाती है। उन्होंने कहा कि गांव में कच्ची शराब बनने से गांव के लोगों से हमेशा तनाव बना रहता है। जिससे कभी भी कोई अप्रिय घटना घट सकती है।
उन्होंने कहा कि इन अवैध कारोबारियों पर जांच कर उचित कार्रवाई किया जाए जिससे क्षेत्र के लोगों की परेशानी समाप्त हो सके। शराब बनाने वाले कारोबारी अन्य जगहों से आकर कारोबार करते है। उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग व पुलिस विभाग के मिलीभगत से यह कार्य हो रहा है। इस मौके पर गांव के दिनेश, सीताराम, शिव कुमार, शिब्बन, संदीप, रामहरी, नंदू पटेल आदि ने गांव में बन रही कच्ची शराब को तत्काल बंद कराने की मांग की है।