फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहस्थी की डोर में बंधे छह जोड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। अखिल विश्व गायत्री परिवार की तरफ से शनिवार को किसान इंटरमीडिएट कॉलेज पिपरा बाजार में सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया गया। इसमें छह निर्धन युगल परिणय सूत्र में बंधे। आयोजन समिति की तरफ से उन्हें गृहस्थी के सामान देकर विदा किया गया।
विज्ञापन

शनिवार की देर शाम गाजे-बाजे के साथ बारात आयोजन स्थल पर पहुंची। वहां आयोजक मंडल के सदस्यों ने बारातियों का जोरदार स्वागत किया। महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इन छह जोड़ों के सुखद जीवन की कामना की। नव दंपतियों को आशीर्वाद देते हुए आयोजक गोरखनाथ मिश्र और किसान इंटरमीडिएट कॉलेज के प्रधानाचार्य अश्वनी पांडेय ने कहा कि निर्धन कन्याओं का विवाह कराना चारो धाम की यात्रा से मिलने वाले पुण्य के समान है। इस कार्यक्रम में जिन लोगों ने सहयोग किया है, वे पुण्य के भागी हैं।
इस मौके पर विशुनपुरा ब्लॉक प्रमुख के पति अमित जायसवाल के अलावा राजन जायसवाल, सुधीर शाही, शैलेंद्र दत्त शुक्ल, मारकंडेय गुप्ता, मृत्युंजय मिश्र, देवेंद्र, गोरखनाथ राय, प्रधान रामायण कुशवाहा, सुरेश दुबे, सुमंत दुबे, चंचल राय, दिनेश, मोसर्रफ खान, आजाद खान, नरेश यादव, गुलाब प्रसाद सहित कई लोगों ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें