फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में राजगीर की मौत, साथी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
परतावल। श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर महदेवा गांव के पास किसी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार राजगीर की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे सीएचसी परतावल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

बीती रात परसा बुजुर्ग गांव से राजगीर मोनू प्रसाद (27) और संदीप गुप्ता निवासी चौकमाफी थाना पीपीगंज जिला गोरखपुर बाइक से घर जा रहे थे। ये लोग जैसे श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र के हरपुर महदेवा गांव के पास पहुंचे, सामने से आ रहे किसी वाहन ने टक्कर मार दी। बाइक पर बैठे राजगीर मोनू प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई जबकि बाइक चला रहे संदीप गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें लोगों ने एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। डॉक्टरों ने बताया कि संदीप गुप्ता के दाहिने हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर में गंभीर चोट लगी हैं। मौके पर पहुंचे चौकी प्रभारी परतावल अशोक कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें