फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चश्मदीद पहुंचा थाने, दी घटना की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली किशोरी से 13 जून की रात दवा कराकर घर लौटते समय हुए गैंगरेप के मामले में जानकारी देने के लिए बुधवार को उसका ममेरा भाई हनुमानगंज थाने पहुंचा। उसने बताया कि बदमाशों की तरफ से हत्या की दी गई धमकी से डरकर वह अपने घर नेपाल भाग गया था। युवक ने पुलिस को घटना से संबंधित पूरा जानकारी दी।
विज्ञापन

युवक ने पुलिस को बताया कि घटना की रात किशोरी के पेट में दर्द होने पर उसे साथ में दवा कराने के लिए खड्डा भेजा गया था। वहां कोई डॉक्टर नहीं मिला तो एक मेडिकल स्टोर वाले से दवा देकर भाई-बहन वापस घर आ रहे थे। रेलवे लाइन के पास बाइक सवार तीन लोगों ने रुकने का इशारा किया, लेकिन रात अधिक होने की वजह से उसने बाइक नहीं रोकी। तीनों ने बाइक से पीछाकर उसे घेर लिया। दो लोग किशोरी को खींचकर खेत की तरफ ले गए जबकि एक युवक ने उसे पकड़ लिया। मार पीटकर उसका मोबाइल और रुपये भी छीन लिया। बदमाशों ने गांव की तरफ जाने पर चाकू मारकर हत्या की धमकी दी थी। डर के कारण वह गांव जाने की बजाय मदनपुर एक रिश्तेदार के घर जाकर छिप गया। वहां से सुबह नेपाल के मरचहवा गांव चला गया।
इस संबंध में एसओ हनुमानगंज गोपाल पांडेय ने बताया कि घटना के वक्त लड़की के साथ रहे युवक ने पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी है। पीड़िता की मेडिकल जांच रिपोर्ट स्पष्ट नहीं होने के कारण कुछ और टेस्ट के लिए भेजा जा रहा है। इस मामले की विवेचना चल रही है। इस मामले में शामिल अन्य दो युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें