फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी गोलू को लगी गोली

Tue, 25 Jun 2019 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला/गोरखपुर
विज्ञापन
बदमाश गोलू उर्फ वैभव को पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विज्ञापन
गोरखपुर। चिलुआताल इलाके के स्पोर्ट्स कॉलेज के पास सोमवार रात पुलिस मुठभेड़ में 25 हजार के इनामी बदमाश गोलू उर्फ वैभव को गोली लग गई। पैर में गोली लगने के बाद पुलिस ने उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश में थी।

पचपेड़वा, चिलुआताल का रहने वाला गोलू 21 फरवरी 2019 को हुई नदीम हत्या में आरोपी है। नदीम को गोरखनाथ इलाके के हुमायूंपुर स्थित अंबेडकर पार्क में बुलाकर गोली मारी गई थी। युवती से प्रेम संबंध में हुई इस हत्या में गोलू नामजद था और फरार चल रहा था। सोमवार रात 9 बजे के करीब क्राइम ब्रांच को मुखबिर से उसके घर आने की सूचना मिली थी।
विज्ञापन


सीओ क्राइम प्रवीण सिंह की अगुवाई में टीम ने उसके घर के करीब स्थित स्पोर्ट्स कॉलेज के पास घेराबंदी की। इसी दौरान बाइक से आते युवक को पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो उसने फायर झोंक दिया और भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस की गोली में उसके पैर में लगी। गिरफ्तार गोलू उर्फ वैभव के पास से बरामद पिस्टल की भी जांच की जा रही है। सीओ प्रवीण ने बताया कि पूछताछ में गोलू ने बताया है कि पिस्टल उसे खोवा मंडी में गिरी मिली थी और इसी से उसने नदीम की हत्या की थी। नदीम की हत्या में शामिल तीन अन्य आरोपियों को पुलिस ने पहले ही जेल भेजा था।
विज्ञापन

 

एक बार फिर पैर में लगी पुलिस की गोली

गोरखपुर। प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सत्ता संभालने के बाद उनके गृह जनपद में हुए मुठभेड़ में 9 बदमाश दबोचे गए है। मुठभेड़ में एक बार फिर नियम के अनुसार पुलिस की गोली बदमाश के पैर में ही लगी है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
29 नवंबर 2017 : खोराबार के विनोद वन के पास मिथुन के साथी मनीष के पैर में गोली लगी।
20 दिसंबर 2018 : चिलुआताल के कोइलहवा के पास दस हजार इनामी मोइनुद्दीन अंसारी के पैर में गोली लगी।
24 नवंबर 2018 : गुलरिहा के बनगाई जंगल में एक लाख के इनामी मिथुन के पैर में गोली लगी।
11 अगस्त 2018 : झंगहा के दुबियारी पुल के पास अच्छेलाल यादव के साथी हरिओम कश्यप के पैर में गोली लगी।
24 जुलाई 2018 : खोराबार के कुसम्ही रेलवे क्रॉसिंग के पास 25 हजार के इनामी शिवशरण के पैर में गोली लगी।
2 फरवरी 2018 : खोराबार के रामनगर करजहां में 50 हजार के इनामी मनोज यादव व मनीष यादव के पैर में गोली लगी।
9 जनवरी 2018 : खोराबार के सिक्टौर के पास बदमाश अमित के पैर में गोली लगी।
11 जून 2019 : उरूवा इलाके में 25 हजार के इनामी उदयवीर के पैर में गोली लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें