फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन देखने गई महिला से प्रापर्टी डीलर ने किया दुष्कर्म 

Mon, 24 Jun 2019 11:10 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, खजनी (गोरखपुर)

सार

-मुकदमा दर्ज कर आरोपी नन्हे यादव की तलाश में जुटी पुलिस 
-शाहपुर इलाके की महिला के साथ खजनी क्षेत्र में हुई घटना
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जमीन दिखाने के बहाने खजनी इलाके में शाहपुर क्षेत्र की महिला को ले जाकर प्रापर्टी डीलर ने दुष्कर्म किया। रास्ते में महिला ने परिवार के सदस्यों को मोबाइल फोन के जरिए घटना की जानकारी दी तो आरोपी वहीं पीड़ित को उतारकर फरार हो गया। पुलिस दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


शाहपुर इलाके की रहने वाली महिला मकान बनवाने के लिए खजनी क्षेत्र में जमीन की तलाश कर रही थी। कुछ दिनों पहले ही महिला की मुलाकात शाहपुर थाना क्षेत्र के दरगहिया निवासी नन्हें यादव से हुई। नन्हें प्रापर्टी डीलर है। उसने महिला को जमीन दिलाने का भरोसा दिया।

महिला के मुताबिक रविवार की शाम नन्हे उनको अपनी गाड़ी में बैठाकर खजनी ले गया। रुद्रपुर स्थित धार्मिक स्थान के बगल में सड़क के किनारे खेत को दिखाया। महिला को जमीन पसंद नहीं आई। वह वापस चलने के लिए कहने लगीं। महिला के अनुसार लौटते समय रास्ते में नन्हे उनके साथ दुष्कर्म किया और रास्ते में उसे छोड़कर फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें