गोरखपुर। पूर्व-मध्य रेलवे के विभिन्न रेल खंडों पर सीमित ऊंचाई के सब-वे के निर्माण के लिए ब्लॉक लिए जाने की वजह से दो दर्जन से अधिक ट्रेनों का संचलन 23 जून से दो जुलाई तक प्रभावित रहेगा। इनमें कुछ ट्रेनों को निरस्त तो कुछ को बदले मार्ग से चलाया जाएगा। वहीं कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोककर चलाया जाएगा।
पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ पंकज सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 25 जून और दो जुलाई को 55008/55007 गोरखपुर-पाटलीपुत्र-गोरखपुर सवारी गाड़ी निरस्त रहेगी। वहीं 25 जून एवं दो जुलाई को दरभंगा से प्रस्थान करने वाली 12565 बिहार सम्पर्क क्रांति एक्सप्रेस, मुजफ्फरपुर-पनियहवा-गोरखपुर के रास्ते चलेगी
आधे रास्ते से शुरू होंगी ये ट्रेेनें
- 25 जून एवं दो जुलाई को 11123 बरौनी-ग्वालियर मेल छपरा से चलेगी वहीं 11124 ग्वालियर-बरौनी मेल छपरा तक ही जाएगी
बदले समय से चलेंगी ये ट्रेनें
- 24 जून एवं एक जुलाई को 15027 हटिया-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस हटिया से साढ़े पांच घंटे की देरी से चलेगी
- 24 एवं एक जुलाई को 13019 हावड़ा-काठगोदाम बाघ एक्सप्रेस हावड़ा से चार घंटा 10 मिनट की देरी से चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 12553 सहरसा-नई दिल्ली वैशाली एक्सप्रेस सहरसा से तीन घंटे 20 मिनट देरी से चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 14649 जयनगर-अमृतसर सरयू-यमुना एक्सप्रेस जयनगर से तीन घंटे रुककर चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 15231 बरौनी-गोंडिया एक्सप्रेस बरौनी से तीन घंटे रुककर चलेगी
- 24 जून एवं एक जुलाई को 15903 डिब्रूगढ़ टाउन-चंडीगढ़ एक्सप्रेस डिब्रूगढ़ टाउन से एक घंटे रुककर चलेगी
- 25 एवं दो जुलाई को 14617 सहरसा-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस सहरसा से एक घंटा 10 मिनट रुककर चलेगी
- 24 एवं एक जुलाई को 18181 टाटा-छपरा एक्सप्रेस टाटा से एक घंटा रुककर चलेगी
- 24 जून एवं एक जुलाई को 15708 अमृतसर-कटिहार एक्सप्रेस अमृतसर से पांच घंटे रुककर चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 13106 बलिया-सियालदह एक्सप्रेस बलिया से तीन घंटा 20 मिनट रुककर चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 15028 गोरखपुर-हटिया मौर्य एक्सप्रेस गोरखपुर से चार घंटे रुककर चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 13138 आजमगढ़-कोलकाता एक्सप्रेस आजमगढ़ से तीन घंटे रुककर चलेगी
- 24 जून एवं एक जुलाई को 15280 आनंद विहार टर्मिनस-सहरसा पूरबिया एक्सप्रेस आनंद विहार टर्मिनस से तीन घंटा 20 मिनट रुककर चलेगी
- 24 जून एवं एक जुलाई को 12554 नई दिल्ली-सहरसा वैशाली एक्सप्रेस नई दिल्ली से तीन घंटे रुककर चलेगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को 18182 छपरा-टाटा एक्सप्रेस छपरा से चार घंटे री-शेड्यूल कर चलाई जायेगी ।
- 24 जून एवं एक जुलाई को 12562 नई दिल्ली-जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस नई दिल्ली से तीन घंटा रुककर चलेगी
- 23 एवं 30 जून को अहमदाबाद से छूटने वाली 19165 अहमदाबाद-दरभंगा स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस शाहगंज-छपरा के मध्य तीन घंटे रोककर चलाई जाएगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को गोरखपुर से छूटने वाली 15048 गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस गोरखपुर-छपरा के मध्य तीन घंटे रोककर चलाई जाएगी
- 25 जून एवं दो जुलाई को किशनगंज से छूटने वाली 15715 किशनगंज-अजमेर एक्सप्रेस कटिहार-सोनपुर के मध्य एक घंटा रोककर चलाई जाएगी