फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगमय रही गुरु गोरक्षनाथ की नगरी

Sat, 22 Jun 2019 01:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
याोग दिवस पर आयाोजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। गुरु गोरक्षनाथ की नगरी शुक्रवार को योगमय रही। गोरखनाथ मंदिर, गोरखपुर विश्वविद्यालय, रेलवे ऑडिटोरियम और व्ही पार्क में सामूहिक योग का आयोजन हुआ। सिंचाई मंत्री और जिले के प्रभारी धर्मपाल सिंह ने भी गोरखपुर विश्वविद्यालय में योग किया। साथ ही कहा कि योग से मन, मस्तिष्क, हृदय और शरीर फिट रहता है। नियमित योगाभ्यास से स्वास्थ्य की चुनौतियां दूर की जा सकती हैं। महापौर सीताराम जायसवाल, कमिश्नर जयंत नार्लीकर और जिलाधिकारी के. विजयेंद्र पांडियन ने भी योग करके निरोग रहने का मंत्र दिया।
विज्ञापन


पतंजलि योगपीठ की अलग-अलग इकाई की तरफ से राजकीय उद्यान मोहद्दीपुर स्थित व्ही पार्क में योग शिविर लगाया गया। इसमें एक हजार से ज्यादा लोगों ने हिस्सा लिया। यौगिक जागिंग, योग खेल, सूर्य नमस्कार, अनुलोम-विलोम, शीतली, भ्रामरी, प्राणायाम और मिड ब्रेन एक्टीवेशन का अभ्यास कराया गया। गौरव बथवाल, राजकुमार बथवाल, डॉ. सत्या पांडेय, बलजीत सिंह, डॉ. रुप कुमार बनर्जी, डॉ. नदीम अरशद और ओम प्रकाश करमचंदानी ने भी योग किया। देवनारायन तिवारी, राजेंद्र प्रसाद यादव, अनिल चावला, तारा देवी, ममता श्रीवास्तव, राजेश और राजेंद्रमणि ने कार्यक्रम को सफल बनाया। उत्तर प्रदेश भारत स्काउट और गाइड की तरफ से सिविल लाइंस में योग शिविर लगाया गया। जिला मुख्यायुक्त डॉ. अरुण कुमार सिंह की मौजूदगी में सूर्य नमस्कार, प्राणायाम किया गया। अदित्री सेवा संस्थान की तरफ से ग्राम पंचायत लहसड़ी के पंचायत भवन में योग शिविर लगाया गया। यामिनी कल्चरल इंस्टीट्यूट मोहद्दीपुर चार फाटक में भी योग शिविर लगाया गया। प्रबंधक सोनिका सिंह, योग प्रशिक्षक नेहा पटेल और निदेशक गीता सिंह ने योग कराया।

सरस्वती बालिका विद्यालय सूर्यकूंड गोरखपुर की प्रधानाचार्य डॉ. सरोज तिवारी की मौजूदगी में योग किया गया। एनडीआरएफ के प्रदेश प्रमुख उप महानिरीक्षक आलोक कुमार सिंह के निर्देशन में 11वीं वाहिनी गोरखपुर में योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इंस्पेक्टर डीके पांडेय, डीपी चंद्रा की मौजूदगी में योगाभ्यास कराया गया। द इंस्टीट्यूट आफ चार्टर्ड एकाउंटेंट्स की तरफ से होटल रजवाड़ा में योग शिविर लगाया गया। प्रशिक्षक आशीष पांडेय की मौजूदगी में जुगनू दुबे, अध्यक्ष एचएन सिंह, श्रवण कुमार अग्रवाल, रौनक गोयल, रितेश जायसवाल, पूर्णेंदु कुमार, नारायन गेनरीवाल, नरेंद्र कुमार अग्रवाल, अर्नव कुमार, राघवेंद्र कुमार, देवेश अग्रवाल, सुरभि गोयल, श्रेयष्कर और वंशिका ने योग किया। महात्मा गांधी पीजी कॉलेज में नीलेट सेंटर की तरफ से योग शिविर लगाया गया। पांच दिवसीय शिविर का समापन शुक्रवार को हुआ। नीलेट सेंटर के निदेशक अमित कुमार श्रीवास्तव की मौजूदगी में बड़ी संख्या में लोगों ने योग करके निरोग रहने का मंत्र लिया।
विज्ञापन


डीवीएन पीजी कॉलेज में भी योग शिविर लगाया गया। प्राचार्य डॉ. शैलेंद्र प्रताप सिंह ने नियमित योगाभ्यास के फायदे गिनाए। साथ ही योग और गुरु गोरक्षपीठ के महत्व पर चर्चा की। महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज की तरफ से बलरामपुर सभागार में योग शिविर लगाया गया। प्रधानाचार्य डॉ. अरुण कुमार सिंह सहित तमाम शिक्षक, कर्मचारी और विद्यार्थियों ने योग किया। सीआरडी महिला पीजी कॉलेज में भी योगाभ्यास कराया गया। प्राचार्य डॉ. अपर्णा मिश्रा की मौजूदगी में शिक्षक, विद्यार्थियों ने योग किया। यूथ यूटिल वेलफेयर एसोसिएशन (युवा इंडिया) के अध्यक्ष रत्नेश कुमार तिवारी ने बसंतपुर वार्ड के लाल डिग्गी पार्क योग शिविर लगवाया। इसमें दलित बस्ती और झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोग भी योग करने पहुंचे। सरस्वती शिशु मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य राज बिहारी वर्मा की देखरेख में योगाभ्यास हुआ। विवेकानंद सरस्वती शिशु मंदिर सैनिक विहार की प्रधानाचार्य रंजना त्रिपाठी की मौजूदगी में योग से निरोग रहने का मंत्र दिया गया। नगर आर्य समाज की तरफ से लाल डिग्गी, बिस्मिल स्मारक और यज्ञशाला समिति की तरफ से योग शिविर लगाया गया। इसकी अध्यक्ष प्रहलाद प्रसाद गुप्त और संचालन लोकेश ने की। पादरी बाजार के फिटनेस एक्सप्रेस की ओर से योग शिविर का आयोजन हुआ। इं. शिवम सिंह, विजय पाल, अनूप यादव, प्रमोद, उमंग दुबे आदि मौजूद रहे।

रेलवे अफसरों ने भी किया योग

रेलवे अधिकारी क्लब और सैय्यद मोदी रेलवे स्टेडियम में रेलवे के अफसरों, कर्मचारियों ने योग किया। पूर्वोत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजीव अग्रवाल, पूर्वोत्तर रेलवे महिला कल्याण संगठन की अध्यक्ष अलका अग्रवाल, अपर महाप्रबंधक आनंद प्रकाश, प्रमुख मुख्य कार्मिक अधिकारी एलबी राय, सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी, कर्मचारियों ने योग करके स्वस्थ रहने का मंत्र दिया।

भाजपा ने हर विधानसभा क्षेत्र में लगाया योग शिविर

भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की तरफ से शुक्रवार को हर विधानसभा क्षेत्र में योग शिविर लगाया गया। हिंदी संस्थान के अध्यक्ष प्रो. सदानंद गुप्ता सहित कई गण्यमान्य लोगों ने योग किया। सांसद, विधायक, पार्टी नेताओं ने भी योग करके स्वस्थ रहने का तरीका जाना। नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, फतेहबहादुर सिंह, विपिन सिंह, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, संत प्रसाद और विमलेश पासवान ने भी योग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें