फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की प्रा ििमिकिताओं मे विकास व सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
नालों से नदियां प्रदूषित, ट्रीटमेंट प्लांट लगाएं : धर्मपाल
विज्ञापन

प्रभारी मंत्री ने नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली पर खड़े किए सवाल
बरसात से पहले जलभराव की समस्या के समाधान के लिए चेताया
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। सिंचाई एवं जिले के प्रभारी मंत्री धर्मपाल सिंह ने बृहस्पतिवार को सर्किट हाउस में नगर आयुक्त की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए। कहा कि नगर निगम के नाले सीधे नदियों में गिर रहे हैं। इससे उनमें प्रदूषण बढ़ा है। सीवर युक्त गंदे पानी से नदियां मृत प्राय हो गई हैं। अब हर नाले पर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाने की जरूरत है। इसके लिए केंद्र और प्रदेश सरकार धन मुहैया कराएगी। ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर बनाकर भेजा जाए, जिसे तुरंत पास कराया जाएगा। चेतावनी देते हुए कहा कि बरसात में होने वाले जलभराव की समस्या का समाधान पहले कर लें। बरसात से पहले पंप स्टेशन ठीक करा लें। शहरवासियों को दिक्कत हुई तो अफसरों को भी परेशानी उठानी पड़ेगी।
प्रभारी मंत्री ने विकास कार्यों की समीक्षा की और कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के निर्देश दिए। कहा कि विकास और सुरक्षा सरकार की प्राथमिकताओं में शुमार है। विकास का दायित्व डीएम का तो कानून व्यवस्था कि जिम्मेदारी एसएसपी की है। कहा कि जिन संस्थाओं के पास 50 लाख से ऊपर का कार्य था और धन रहने के बाद भी पूरा नहीं हुआ उनके विरुद्ध कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


चिड़ियाघर : अधिशासी अभियंता से स्पष्टीकरण मांगा
चिड़िया घर का कार्य जून में पूरा होना था, पर अब कहा जा रहा है कि दिसंबर में पूरा होगा। इस पर नाराज मंत्री ने राजकीय निर्माण निगम के अधिशासी अभियंता बीके सिंह से स्पष्टीकरण मांगा। कहा कि हीलाहवाली बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई होगी।

किसान समृद्धि योजना की गड़बड़ियां हो ठीक
मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत हुई गड़बड़ियों को जल्द ठीक करने का निर्देश दिया। बोले, अधिकारियों से कहा गया है कि इसे युद्ध स्तर पर ठीक कराएं। गांव में जिन घरों में शौचालयों का निर्माण नहीं हुआ है वहां तुरंत कराया जाए।

पात्रों को मिले आयुष्मान योजना का लाभ
मंत्री ने कहा कि आयुष्मान योजना का लाभ बहुत से अपात्रों को मिल गया है, जो पात्र हैं उससे वंचित हैं। जिलाधिकारी कैंप लगवाकर पात्र लोगों का चयन कराएं। प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के आवास निर्माण में शिथिलता आई है। जो चयनित हैं उनका आवास शीघ्र बनना चाहिए।

पशुओं के रखरखाव की हो बेहतर व्यवस्था
प्रभारी मंत्री के मुताबिक पशुओं के लिए जिला पंचायत के कांजीहाउस कार्य कर रहे हैं। कान्हा उपवन जल्द तैयार हो जाएंगे। वहां जो पशु हैं, उनकी देखभाल बेहतर तरीके से होनी चाहिए। बरसात से पहले भूसे की व्यवस्था कर ली जाए। स्वच्छ पेयजल के लिए इंडिया मार्क 2 हैंडपंप ठीक करा लिए जाएं।
विज्ञापन


कृत्रिम बारिश की तैयारी
प्रभारी मंत्री ने कहा कि बुंदेलखंड में पानी की समस्या है। यदि समस्या और बढ़ी तो वहां पर कृत्रिम बारिश कराई जाएगी। सूखे या कम बारिश की वजह से फसलों को नुकसान नहीं होगा। नहरों में टेल तक नहीं खेत तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें