फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला अस्पताल : तड़पते मरीज को एंबुलेंस मिली न व्हील चेयर

Fri, 21 Jun 2019 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
ambulance in usa - फोटो : Social Media
विज्ञापन
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में बृहस्पतिवार को आई एक महिला मरीज को एंबुलेंस नहीं मिली। व्हील चेयर तक का इंतजाम नहीं हो सका। ग्लूकोज की बॉटल हाथों में लेेकर तीमारदार मरीज को ऑटो तक ले गए। ऑटो से ही मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज ले जाया गया।
विज्ञापन


गोला तहसील क्षेत्र के फूलपुर निवासी प्रमिला को उल्टी और दस्त की शिकायत थी। परिजनों ने बृहस्पतिवार को प्रमिला को जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने मरीज की हालत को गंभीर बताकर ग्लूकोज लगा दिया। इसी बीच मरीज को बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। इमरजेंसी वार्ड से ही मरीज के परिजनों ने फोन घुमाया लेकिन सरकारी एंबुलेंस नहीं आई। करीब 20 मिनट इंतजार के बाद परिजनों ने ग्लूकोज का बॉटल हाथ में पकड़ा और पैदल ही मरीज को वार्ड से बाहर ऑटो तक ले गए। हद तो यह थी कि ऑटो तक मरीज को ले जाने के लिए अस्पताल प्रशासन की तरफ से व्हील चेयर तक नहीं उपलब्ध कराई गई। स्ट्रेचर भी नहीं मिला। वार्ड ब्वाय भी नदारद रहे। हालांकि परिजनों ने मामले की शिकायत नहीं दर्ज कराई। मरीज के साथ आए अजय ने बताया कि एंबुलेंस के लिए फोन किया था, लेकिन नहीं आई। व्हील चेयर भी नहीं मिली तो मरीज को पैदल ऑटो तक ले गए।

इमरजेंसी में रोजाना आते हैं 600 मरीज
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रोजाना करीब 600 मरीज आते हैं। ज्यादातर का प्राथमिक उपचार किया जाता है, फिर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया जाता है। मरीज या फिर उनके तीमारदारों की तरफ से एंबुलेंस न मिलने की शिकायत अक्सर मिलती है। लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन


पहली बार नहीं है इस तरह की लापरवाही
जिला अस्पताल में 50 स्ट्रेचर और करीब 20 व्हील चेयर व तमाम वार्ड ब्वाय होने के बाद भी यह पहला मामला नहीं है जब किसी मरीज को गोद में या पैदल लेकर जाना पड़ा हो। इस तरह के कई मामले पहले भी सामने आए हैं। शिकायत भी हुई लेकिन व्यवस्था में कोई खास सुधार नहीं हुआ।
- 17 जून 2017 को एंबुलेंस के अभाव में तीन शवों को ठेले पर लादकर मेडिकल कॉलेज तक ले जाने का मामला प्रकाश में आया था।
- वर्ष 2017 में ही ओपीडी में कई मरीजों को न तो स्ट्रेचर मिला और न ही व्हील चेयर। लिहाजा लोग गोद में उठाकर मरीज को इलाज के लिए ले गए।
- वर्ष 2018 में पिपराइच पीएचसी पर व्हील चेयर के अभाव में मरीज को गोद में उठाकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया था।

कोट:::
यह मामला गंभीर है। जिला अस्पताल को पर्याप्त व्हील चेयर और स्ट्रेचर उपलब्ध कराए गए हैं। एंबुलेंस की उपलब्धता भी रहती है। पूरे मामले की जानकारी ली जाएगी, फिर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

डॉ. श्रीकांत तिवारी, सीएमओ गोरखपुर

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें