फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीज फैक्ट्रियों से निकला पॉलिथीन का जखीरा

Tue, 18 Jun 2019 01:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
फैक्ट्रियों से पॉलिथीन का जखीरा निकला
विज्ञापन
गोरखपुर। गीडा की सीज फैक्ट्रियों से पॉलिथीन का जखीरा निकला। जब्त पॉलिथीन सोमवार को गीडा के कैंप कार्यालय में जमा किया गया। वहीं, किराए पर प्लाट लेकर फैक्ट्री चलाने वालों से 25-25 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया। हालांकि इन फैक्ट्रियों के संचालन के अनुमति संबंधी पत्र जांचने की कार्रवाई अभी गीडा प्रशासन की ओर से शुरू नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पॉलिथीन और थर्मोकोल के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शुक्रवार और शनिवार को की गई कार्रवाई में गीडा की चार फैक्ट्रियां सीज की गईं थीं। उस दौरान यहां से करीब 36 क्विंटल पॉलिथीन और प्लास्टिक मैटेरियल जब्त किया गया था। रविवार शाम को एक बार फिर इन सीज फैक्ट्रियों को खंगाला गया सोमवार शाम तक चली कार्रवाई में यहां से करीब 70 क्विंटल पॉलिथीन और जब्त की गई। गीडा के प्रबंधक सिविल संजय तिवारी ने बताया कि सीज फैक्ट्रियों से जब्त पॉलिथीन को सात लोडरों से सोमवार शाम को गीडा के कैंप कार्यालय लाया गया। करीब सात-आठ टन के आसपास पॉलिथीन और प्लास्टिक मैटेरियल मिला है। साधना वर्मा और कृष्णा कुमारी राय के प्लॉटों पर संचालित फैक्ट्रियों के संबंध में गीडा के अनुमति पत्र की जांच की जा रही है।

सोमवार को ठप रहा अभियान

कुछ दिनों की सक्रियता के बाद पॉलिथीन और थर्मोकोल के खिलाफ अभियान में सुस्ती आ गई है। शनिवार, रविवार के बाद सोमवार को भी अभियान ठप रहा। नगर आयुक्त अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि मंगलवार को फिर से अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन



नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें