फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहद्दीपुर में सड़क काटकर डाला गया बिजली का केबल

Mon, 17 Jun 2019 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
जाम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
  • मोहद्दीपुर रोड पर दिन भर परेशान हुए लोग
  • बिजली के तार को अंडरग्राउंड करने के लिए रास्ता रोककर किया गया काम
  • आज सुबह से खुल जाएगा पैडलेगंज-मोहद्दीपुर रोड
गोरखपुर। एयरपोर्ट से सर्किटहाउस तक बन रहे फोरलेन में बिजली के तार को अंडरग्राउंड किया जा रहा है। इसके लिए रविवार को मोहद्दीपुर चौराहे पर चारों तरफ से केबिल डालने के लिए सड़क को काटना पड़ा। इससे यातायात पूरे दिन बाधित रहा और लोग परेशान होते रहे।
विज्ञापन


मोहद्दीपुर चौराहे से विश्वविद्यालय, कूड़ाघाट और पैडलेगंज की तरफ केबल बिछाया जाना था । इसके लिए रविवार सुबह 10 बजे से लोक निर्माण विभाग ने ट्रैफिक को रोककर काम कराना शुरू किया। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता पंकज कुमार ने बताया कि रविवार को देर रात तक काम पूरा कर लिया जाएगा। सोमवार सुबह से आवागमन सुचारू हो जाएगा।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें