फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कक्षा आठ और नौ के छात्र बनेंगे पुलिस कैडेट

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के सभी केंद्र
विज्ञापन


आठवीं और नौवीं के छात्र बनेंगे पुलिस कैडेट
- प्रत्येक जिले के सरकारी स्कूलों से करीब 35 छात्रों का हो रहा चयन
- डिजास्टर मैनेजमेंट, यातायात और पुलिसिंग का सीखेंगे गुर
- केरल के मॉडल को गृह मंत्रालय के निर्देश पर पूरे देश में किया जा रहा है लागू
विष्णु त्रिपाठी
गोरखपुर। अब सरकारी स्कूलों के कक्षा आठ और नौ के छात्रों को पुलिस कैडेट बनाया जाएगा। इसके लिए उन्हें डिजास्टर मैनेजमेंट, यातायात नियंत्रण और थाना पुलिसिंग की ट्रेनिंग दी जाएगी। उन्हें जागरूक किया जाएगा ताकि वे भविष्य में जिम्मेदार नागरिक बनें और जरूरत पड़ने पर पुलिस इनकी मदद ले सके। केरल में यह मॉडल पहले से ही लागू है। योजना की सफलता को देखते हुए गृहमंत्रालय ने इसे सभी राज्यों में लागू करने का निर्देश दिया है। इसी क्रम में प्रदेश के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों के 2,612 छात्रों का चयन किया गया है।
पुलिस कैडेट बनने के लिए गोरखपुर जोन के ग्यारह जिलों के करीब 300 छात्रों का चयन इस सत्र के लिए किया गया है। वहीं जिले की बात करें तो 35 छात्रों को इसके लिए चुना गया है। छात्रों के प्रशिक्षण की निगरानी के लिए डीएम की अध्यक्षता में अनुश्रवण समिति का गठन किया गया है। इस समिति में एसएसपी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बेसिक शिक्षाधिकारी शामिल हैं। वहीं सीओ स्तर के अधिकारी इसके नोडल अधिकारी होंगे। इसके साथ ही थाना स्तर पर कार्यक्रम की निगरानी और क्रियान्वयन के लिए थानेदार को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
विज्ञापन


पुलिस की विशेष टीम स्कूलों में जाकर देगी ट्रेनिंग
चुने गए छात्रों को जिले की विशेष पुलिस टीम उनके स्कूलों में जाकर ट्रेनिंग देगी। छात्रों को प्राकृतिक आपदा से निपटने के तरीके, यातायात नियंत्रण के तरीके के साथ ही पुलिस कैसे कार्य करती है इसके बारे में विस्तार से बताया जाएगा। साथ ही छात्रों को पुलिस को आमजन के साथ कैसा व्यवहार करना चाहिए इस बारे में भी जानकारी दी जाएगी। ताकि छात्र भविष्य में पुलिस और समाज की मदद कर सकें। ट्रेनिंग देने वाले पुलिसकर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षित किया जा चुका है।

समय-समय पर अधिकारी करेंगे निगरानी
इस योजना की निगरानी समय-समय पर जिले के नोडल अधिकारी करेंगे। वहीं एसएसपी भी इसपर अपनी निगाह रखेंगे। इसकी मॉनिटरिंग प्रदेश के नोडल अधिकारी अभिताभ ठाकुर कर रहे हैं। जिलों के दौरे पर आने पर डीजीपी भी रिपोर्ट लेंगे।
विज्ञापन


वर्जन
आदेश आने के बाद जोन के सभी जिलों के सरकारी स्कूलों से पुलिस कैडेट बनाने के लिए छात्रों का चयन कर लिया गया है। जल्द ही इन छात्रों की ट्रेनिंग शुरू कर दी जाएगी।
दावा शेरपा, एडीजी जोन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें