फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ तकनकी साझा करेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी यूनिवर्सिटी के साथ तकनीक साझा करेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन

- एमएमएमयूटी ने सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी अमेरिका से किया समझौता
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमयूटी) ने अकादमिक सहयोग बढ़ाने के मकसद से अमेरिका की सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी से समझौता किया है। बुधवार को एमएमएमयूटी की ओर से कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह तथा मिशिगन सेंट्रल यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष प्रो. रोबर्ट ओ. डेविस और कार्यकारी उपाध्यक्ष प्रो. माइकल ए गाल्ट ने मेमोरेंडम ऑफ अंडरस्टैंडिंग (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए।
विज्ञापन

दोनों संस्थान शिक्षण, प्रशिक्षण एवं शोध के माध्यम से अकादमिक एवं सांस्कृतिक आदान प्रदान करेंगे और तकनीक साझा करेंगे। संयुक्त शैक्षणिक प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाएंगे और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने में एक दूसरे की मदद करेंगे। यही नहीं, एक-दूसरे संस्थान में आकर शिक्षक एवं विद्यार्थी व्यावसायिक कौशल विकास को लेकर ट्रेनिंग भी लेंगे। दोनों संस्थानों में अभी तीन वर्ष के लिए समझौता किया गया है। इसे भविष्य में दोनों संस्थानों की सहमति से बढ़ाया जा सकता है। प्रत्येक वर्ष की समाप्ति पर दोनों यूनिवर्सिटी वर्ष भर की गतिविधियों की समीक्षा करेंगी और आगे की कार्ययोजना तैयार करेंगी। 27 फरवरी को सेंट्रल मिशिगन यूनिवर्सिटी में इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रो. के येलापर्ति एमएमएमयूटी दौरे पर आए थे, उसी दौरान इस समझौते की भूमिका बनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें