फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बंद रहेगा स्टेशन का गेट नंबर तीन

विज्ञापन
विज्ञापन
छह माह बंद रहेगा रेलवे स्टेशन का गेट नंबर तीन
विज्ञापन

चार, पांच से दो व चार पहिया तथा छह से तीन पहिया वाहन जाएंगे
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रेलवे स्टेशन जा रहे हैं तो यह जानकारी आपके काम की है। गेट नंबर तीन को छह महीने के लिए बंद कर दिया गया है। आवाजाही के लिए अलग-अलग गेट से वाहनों को जाने की अनुमति होगी। गेट नंबर तीन बंद होने जाने के बाद चार और पांच नंबर से दो पहिया और चार पहिया वाहनों का प्रवेश होगा। छह नंबर गेट से तीन पहिया वाहन जाएंगे। गेट नंबर एक और दो से वाहनों की निकासी होगी।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के मुख्य परिसर में जाने के लिए कुल छह गेट हैं। अब पांच गेटों से ही प्रवेश और निकासी होगा। गेट नंबर तीन की ओर जाने वाले रूट पर पुराने भवन अपूर्वा को ध्वस्त कर दिया गया है अब निर्माण कार्य शुरू होगा। यहां कार पार्किंग, सिटी बस सेवा के लिए बसवे, छोटा सा पार्क, फूड प्लाजा और एक्जीक्यूटिव लॉन बनाया जाएगा। वहीं स्टेशन भवन के पास से परिसर में पश्चिमी से पूर्वी छोर तक पाथ वे बनाया जाएगा। पाथ वे और स्टेशन भवन के बीच पौधे लगाए जाएंगे। बीच में फव्वारे भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें