- जून तक पूरा होगा गोरखनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में लगाए जा रहे फूड प्लांट का काम
गोरखपुर। अक्षयपात्रा फाउंडेशन नगर क्षेत्र के 79 प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों के 10 हजार विद्यार्थियों को अगले महीने से भोजन उपलब्ध कराएगा। इसके लिए गोरखनाथ स्थित कुष्ठ आश्रम में लगाए जा रहे फूड प्लांट का काम जून तक पूरा होने की उम्मीद जताई जा रही है। ग्रामीणों इलाकों के परिषदीय विद्यालयों के विद्यार्थियों को अभी पुरानी व्यवस्था से ही भोजन मिलेगा।
फूड प्लांट लगाने का काम फरवरी में ही शुरू कर दिया था। अप्रैल से नगर क्षेत्र के विद्यालयों को भोजन उपलब्ध कराया जाना था। मगर समय से काम पूरा न होने से योजना को अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका। फाउंडेशन का दावा है कि जून अंत तक प्लांट का काम पूरा हो जाएगा।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।