फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार मे सीएम ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

Tue, 11 Jun 2019 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • सभी की समस्याएं सुनीं, समाधान का भरोसा दिलाया
  • जनता दरबार में सीएम ने सुनीं 200 लोगों की फरियादें
  • मानबेला के किसानों को जल्द मुआवजा भुगतान का दिया आश्वासन
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनता दरबार में सोमवार को फरियादियों की भीड़ उमड़ पड़ी। एक-एक कर सीएम ने करीब 200 लोगों से मुलाकात की। सभी की बातों को सुना और समाधान कर भरोसा दिलाया। मानबेला के किसानों को जल्द से जल्द मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


सोमवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जनता दरबार से पहले मुख्यमंत्री ने सुबह गुरु गोरखनाथ के दर्शन-पूजन के बाद मंदिर का भ्रमण कर वहां की साफ सफाई की व्यवस्था देखी। जहां पर कुछ कमी नजर आई तो मंदिर से जुड़े लोगों को ठीक कराने को कहा। उसके बाद गोशाला गए। वहां गायों को गुड़ व बिस्किट खिलाया। थोड़ी देर वहां रुकने के बाद वह आए और कार्यालय के बगल स्थित कक्ष में बैठ गए। इस बीच भारी संख्या में फरियादी कतार लगाकर खड़े हो गए।

जनता दरबार में मानबेला के किसान नेता बरकत अली की अगुवाई में पहुंचे थे। कहा कि सीएम के हस्तक्षेप के बाद मानबेला और पोखरभिंडा के किसानों का जीडीए से समझौता हुआ था। उस समझौते के आधार पर दस किसानों को भुगतान भी मिल गया। वहीं 400 किसानों को मुआवजा नहीं मिला। हाईकोर्ट ने उनकी याचिका पर सुनवाई नहीं की।
विज्ञापन


याचिका वापस भी हो गई पर जीडीए मुआवजा नहीं दे रहा है। सीएम ने उनकी बात को गंभीरता से सुना और आश्वस्त किया कि जल्द ही भुगतान कर दिया जाएगा। इसके अलावा प्रभारी चिकित्साधिकारी सरदारनगर की आशा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की। अन्य बहुत से फरियादी सीएम से इस बात की शिकायत की कि मारपीट, छेड़खानी सहित जमीन विवाद में पुलिस द्वारा मुकदमा नहीं दर्ज न करके आरोपियों की मदद कर रही है। मुख्यमंत्री ने सुबह साढ़े सात से साढ़े आठ बजे तक लोगों की फरियाद सुनी और सभी को आश्वस्त किया कि उनकी समस्या का समाधान होगा। उसके बाद भी बहुत से लोग उनसे मिल नहीं पाए तो उनके आवेदन समस्या समाधान अधिकारी मोतीलाल सिंह ने लिए।

फिर मुख्यमंत्री से मिले लोहिया के आवंटी

गोरखपुर। गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) द्वारा समय से कब्जा नहीं देने, अतिरिक्त वसूली करने और घटिया निर्माण को लेकर रामगढ़ताल स्थित लोहिया एन्क्लेव (फेज एक) के आवंटियों ने सोमवार को फिर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया कि समय कम होने की वजह से इस बार वे कॉलोनी का निरीक्षण नहीं कर पाए लेकिन जल्द ही वह निरीक्षण करेंगे और खामियां मिलने पर कार्रवाई भी करेंगे।

मुख्यमंत्री के पिछले गोरखपुर दौरे पर भी आवंटियों ने उनसे मिलकर समस्याओं का निस्तारण कराने की गुहार लगाई थी। इस दौरान अवनीश शुक्ला, अरुण सिंह, आमोद राय, बृजपाल सिंह, परशुराम साहनी, राजीव पांडेय, गदाधारी चन्द, एमपी सिंह, राजन सिंह सहित कई आवंटी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें