- गर्मी बढ़ते ही ओपीडी में मरीजों की लगी कतार
- सोमवार को जिला अस्पताल की ओपीडी में आए लगभग 2400 मरीज
- अधिकांश को उल्टी-दस्त और बुखार की शिकायत
गोरखपुर। गर्मी बढ़ते ही जिला अस्पताल की ओपीडी में मरीजों की कतार लग गई। मरीज लाइन में ही फर्श पर बैठे नजर आए। ज्यादातर को उल्टी-दस्त, आंखों में इन्फेक्शन और बुखार की शिकायत थी।
सबसे ज्यादा मरीज जनरल फिजिशियन डॉ. वीके सुमन से चिकित्सकीय परामर्श के लिए अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। ओपीडी हाल में लगे नौ पंखों में से दो खराब थे। भीड़ ज्यादा होने से मरीज गर्मी से परेशान दिखे। कुछ तो बाहर पेड़ के नीचे छांव में बैठकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे थे।
दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को जब जिला अस्पताल की ओपीडी खुली तो मरीजों की भीड़ उमड़ पड़ी। सोमवार को लगभग 2400 मरीजों ने ओपीडी में पंजीकरण कराया। इनमें 993 महिलाएं और 250 बच्चे भी शामिल रहे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।