फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी और कटौती के सितम ने किया बेदम

Mon, 10 Jun 2019 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  •  बार-बार हो रही बिजली कटौती ने बढ़ाई लोगों की परेशानी
  •  नार्मल, पादरी बाजार, सिद्धार्थ इन्क्लेव और सहारा इस्टेट में हुई भीषण कटौती
गोरखपुर। भीषण गर्मी में बिजली की आंख मिचौली से लोगों की परेशानी दोहरी हो गई है। बार-बार अघोषित कटौती और फाल्ट से शहरवासी काफी परेशान हो रहे हैं। दिन में दस से बारह बार बिजली का आना-जाना रोज की बात हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार को नॉर्मल उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में सुबह से ही बिजली की आंख-मिचौली जारी रही। ओवरलोड के कारण लाइन इतनी ज्यादा ट्रिप हुई कि इन्वर्टर तक चार्ज नहीं हो पाए। शाहपुर उपकेंद्र से जुड़े शिवपुर सहबाजगंज इलाके, राप्तीनगर के अशोकनगर में बिजली का आना-जाना लगा रहा। पादरी बाजार इलाके में सबसे ज्यादा कटौती हुई। खोराबार और इंजीनियरिंग कॉलेज उपकेंद्र से जुड़े इलाकों में रोजाना घंटों कटौती से उपभोक्ताओं का गुस्सा बढ़ता जा रहा है।

सहारा इस्टेट में शनिवार की रात तीन बजे से रविवार सुबह सात बजे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। सोमवार को भी दिनभर होती रही कटौती ने परेशान किया। सिद्धार्थ इन्क्लेव में ओवरलोड के कारण ट्रांसफार्मर में आग लग गई। अफसरों को सूचना देकर आपूर्ति बंद कराई गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने मिलकर आग बुझाई। तारामंडल के अवर अभियंता प्रमोद यादव ने बताया कि ट्रांसफार्मर जलने की जानकारी होते ही वर्कशॉप से नया ट्रांसफार्मर मंगाया गया। नया ट्रांसफार्मर लगाने के बाद केबल में आग लग गई। गड़बड़ी को दूर कराकर आपूर्ति सामान्य करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


 नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें