- अकादमिक सहयोग बढ़ाने के लिए एमएमएमयूटी व मेलबर्न विश्वविद्यालय में समझौता
- महीने भर एमएमएमयूटी ने किया तीसरा समझौता, पूर्व में आईआईटी रुड़की व कानपुर से हुआ है शैक्षणिक गतिविधियों का करार
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (एमएमयूटी) के कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग विभाग एवं मेलबर्न विश्वविद्यालय, आस्ट्रेलिया की क्लाउड कंप्यूटिंग एंड डिस्ट्रिब्यूटेड सिस्टम प्रयोगशाला (क्लाउड्स लैब) के बीच अंतरराष्ट्रीय अकादमिक सहयोग बढ़ाने को लेकर समझौता हुआ है।
सोमवार को एमएमएमयूटी के कुलपति प्रो. श्रीनिवास सिंह और मेलबोर्न विश्वविद्यालय की ओर से क्लाउड्स लैब के निदेशक प्रो आरके बुय्या ने इस समझौता पर हस्ताक्षर किया। दोनों संस्थान क्लाउड कंप्यूटिंग के क्षेत्र में शिक्षण और प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देंगे। समझौते से एमएमएमयूटी के विद्यार्थी मौसम और बादलों की गतिविधियों के बारे में शोध तो करेंगे ही नवीन जानकारियों से भी अवगत होंगे।
दोनों संस्थान संयुक्त रूप से नए शोध पर कार्य करेंगे। सम्मेलन, गोष्ठी, तकनीकी कार्यशालाएं आदि भी आयोजित कर सकेंगे। एमएमएमयूटी के संपर्क अधिकारी डॉ अभिजित मिश्र ने बताया कि क्लाउड्स लैब के विशेषज्ञ एमएमएमयूटी के अकादमिक एवं अन्य आधारभूत संरचना के विकास के लिए सुझाव भी देंगे।
एक-दूसरे के शोधार्थियों को भी निर्देशन भी देंगे। शोध और नई तकनीक के ज्ञान का दायरा बढ़ाने के लिए नए अवसर उपलब्ध कराने के मकसद से महीने भर एमएमएमयूटी ने तीसरा समझौता किया है। इसके पहले आईआईटी रुड़की, आईआईटी कानपुर से समझौता हुआ है।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।