गोरखपुर। एनजीटी की सख्ती के बाद चलाए जा रहे अभियान के क्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सोमवार को तीसरे दिन शहर के नौ अस्पतालों में कचरा निस्तारण के प्रबंध की जांच की। पाया गया कि सभी में न तो बायोमेडिकल वेस्ट मानिटरिंग कमेटी का गठन हुआ है, न ही बॉयो मेडिकल वेस्ट बैठक रजिस्टर बना है। कचरे के निस्तारण की भी उचित व्यवस्था नहीं मिली। अभिलेखों में कमियां मिलीं। सभी को स्वास्थ्य महकमे की ओर से नोटिस भेजा जाएगा।
एसीएमओ और जांच टीम के नोडल अधिकारी डॉ. एनके पांडेय ने बताया कि टीम ने एसीएमओ डॉ. एके प्रसाद के नेतृत्व में छात्रसंघ चौराहा स्थित पल्स हॉस्पिटल, कोलेपुर स्थित गैस्ट्रो लीवर हॉस्पिटल, गोरखपुर नर्सिंग होम एंड रिसर्च सेंटर, मैक्स लेजर क्लीनिक, डॉ. आनंद बंका क्लीनिक, दाउदपुर स्थित शंकर आई एंड मैटरनिटी सेंटर, रचित हॉस्पिटल, पैडलेगंज स्थित राजवंशी न्यूरो एंड मल्टी स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल की जांच की।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।