फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बताएंगे शोधार्थी, गर्मी सताएगी या भिगोएंगे बादल

Sat, 08 Jun 2019 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
  • प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां मिलेगी सुविधा
  • वित्त समिति ने 25 लाख आवंटित किए
गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग में सुपर कंप्यूटर लैब की स्थापना जल्द होगी। इसके लिए विवि प्रबंध बोर्ड की मंजूरी मिल गई है। अब वित्त समिति ने सुपर कंप्यूटर खरीदने के लिए 25 लाख का बजट भी आवंटित किया है। यह प्रदेश का पहला विश्वविद्यालय है जहां यह सुविधा शुरू होगी।
विज्ञापन


लैब बनने से मौसम का पूर्वानुमान लगाना आसान हो जाएगा। साथ ही जहाजों बड़े, पुलों और गगनचुंबी इमारतों की डिजाइनिंग में नई तकनीक, दवाओं की खोज में यहां के विद्यार्थियों को आसानी होगी। सुपर कंप्यूटर साधारण कंप्यूटर के मुकाबले 10 हजार गुना क्रियाशील होता है।

कंप्यूटर साइंस एवं इंजीनियरिंग विभाग के अध्यक्ष प्रो. पीके सिंह ने बताया कि सीडेक पुणे से सुपर कंप्यूटर खरीदने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। कोशिश है कि आगामी सत्र से सुपर कंप्यूटर लैब संचालित होने लगे। उन्होंने बताया कि सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल हाई परफारमेंस कंप्यूटिंग और डीप लर्निंग के क्षेत्र में नए शोध हो सकेंगे। प्रो. सिंह ने बताया कि अत्यंत जटिल कलन विधि का प्रयोग मौसम का पूर्वानुमान के लिए जाता है। ऐसी गणना सुपर कंप्यूटर करने में दक्ष होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें