गोरखपुर। मुंबई, कोलकाता जाने वाले रेल यात्रियों की वेटिंग टिकट कंफर्म हो सकेगी। पूर्वोत्तर रेलवे के सीपीआरओ संजय यादव ने बताया कि कई ट्रेनों में अतिरिक्त शयनयान कोच लगाए जा रहे हैं। गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस में सात जून को गोरखपुर से, लोकमान्य तिलक टर्मिनल में नौ जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनल से, वाराणसी सिटी- लखनऊ कृषक एक्सप्रेस में पांच जून को वाराणसी सिटी से शयनयान कोच लगाए जाएंगे।
गोरखपुर-कोलकाता पूर्वांचल एक्सप्रेस में सात जून को गोरखपुर से, कोलकाता-गोरखपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस में आठ जून को कोलकाता से, 14612 और 14611 वैष्णो देवी कटरा साप्ताहिक एक्सप्रेस में 20 से 27 जून तक कटरा से, 21 से 28 जून तक गाजीपुर सिटी से, 04612 और 04611 वैष्णो देवी कटरा- वाराणसी विशेष गाड़ी में 23 जून को कटरा से तथा 25 जून को वाराणसी से शयनयान के कोच लगाए जाएंगे।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।