फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर की दखल के बाद लोकल लोगों को टोल टैक्स से राहत

Wed, 05 Jun 2019 12:45 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
toll tax
विज्ञापन
गोरखपुर। कमिश्नर जयंत नार्लिकर की दखल के बाद गोरखपुर-सोनौली मार्ग पर स्थानीय लोगों को फिलहाल टोल टैक्स देने से राहत मिल गई है। नयनसर टोल प्लाजा के दोनों तरफ 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले लोगों को प्लाजा पर आधार कार्ड, वोटर कार्ड या स्थानीय होने का कोई पहचान पत्र दिखाना होगा। वहीं, एनएचएआई की तरफ से जारी गजट के मुताबिक स्थानीय लोगों के लिए 265 रुपये में मासिक पास बनाने का भी काम शुरू हो गया है। हालांकि उम्मीद जताई जा रही है कि गोरखपुर-लखनऊ फोरलेन की तरह इस मार्ग पर भी स्थानीय लोगों को टोल टैक्स से हमेशा के लिए राहत मिल जाएगी।
विज्ञापन


एक दिन पहले ही सूचना प्रकाशित करने के बाद सोमवार से टोल टैक्स की वसूली शुरू कर देने और स्थानीय लोगों से भी टैक्स वसूलने की वजह से लोगों में आक्रोश था। टोल प्लाजा पर नोेेेंकझोंक के साथ ही लोग सोशल मीडिया पर भी गुस्से का इजहार कर रहे थे। स्थानीय लोग आंदोलन की भी योजना बना रहे थे। कमिश्नर ने मंगलवार को एनएचएआई के परियोजना निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव को बुलाकर पास नहीं बनने तक स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूलने का निर्देश दिया। हालांकि कमिश्नर के इस निर्देश के टोल प्लाजा के अधिकारियों-कर्मचारियों तक पहुंचने में देर होने की वजह से मंगलवार को भी स्थानीय लोगों से टोल प्लाजा पर नोंकझोंक की स्थिति बनी रही। कमिश्नर के मुताबिक बुधवार से स्थानीय लोगों से टोल टैक्स की वसूली पूरी तरह बंद हो जाएगी।

टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे में रहने वाले स्थानीय लोगों के लिए 265 रुपये के मासिक पास की व्यवस्था की गई है। जबतक इसकी जानकारी सभी को नहीं हो जाती तब तक के लिए स्थानीय लोगों से टोल टैक्स नहीं वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।-

जयंत नार्लीकर, कमिश्नर
विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें