फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु टीकाकरण से किसानों का बोझ कम करेगी सरकार : शाही

Tue, 04 Jun 2019 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
सूर्य प्रताप शाही, कृषि मंत्री - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गोरखपुर। कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कहा कि किसानों का बोझ कम करने के लिए हर पशु का टीकाकरण किया जाएगा। इस पर लगभग 30 हजार करोड़ का खर्च आएगा, उसे सरकार वहन करेगी। किसान की आमदनी दुगनी कम लागत में अधिक उपज लेने से होगी इसके लिए कृषि वैज्ञानिक गांवों किसानों को प्रशिक्षित करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार पूरी तरह से किसानों के प्रति समर्पित है। यही वजह है कि केंद्र में दुबारा मोदी के नेतृत्व में सरकार बनने के साथ सबसे पहले कैबिनेट ने किसान हित में फैसले लिए। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ हर किसान को मिलेगा।
विज्ञापन

शाही सोमवार को सर्किटहाउस में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी बीज गोदामों पर पर्याप्त मात्रा में बीज उपलब्ध हैं। प्रदर्शन वाले बीज पूरी तरह से छूट पर है। जबकि अन्य बीज किसानों के लिए 75 प्रतिशत छूट पर दिए जा रहे हैं। कहा कि किसान सरकारी सुविधाओं का लाभ उठाकर अपनी आय बढ़ा सकते हैं। खरीफ की बुआई के लिए सरकारी बीज गोदामों पर बीज के अलावा खाद और खरपतवार नाशक दवाएं भी उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि पहले सात साल के औसत उत्पाद के आधार पर फसल के नुकसान की क्षतिपूर्ति देने का प्रावधान था। अब उसे घटा कर पांच साल कर दिया गया। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का टेंडर 51 जिलों में कर दिया गया है। शेष 24 जिलों की प्रक्रिया अधिक दर होने के कारण पूरी नहीं हो पाई। उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। आपदा या अन्य कारणों से किसानों के नुकसान की सूचना पहले 48 घंटे के अंदर देनी थी। अब उसे बढ़ाकर 72 घंटे कर दी गई है। बीमा की राशि रवि में डेढ़ प्रतिशत तथा खरीफ में दो प्रतिशत है। कहा कि प्रदेश के 16000 राजस्व गांवों में किसान पाठशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके अलावा किसानों की बात वैज्ञानिकों के साथ 4 जून को सभी जिलों में होगी। उसमें वैज्ञानिक किसानों के सवालों का जवाब देंगे। उन्होंने बताया कि 60 साल की उम्र के बाद किसानों को 3000 पेंशन दी जाएगी।

सपा का पाप धो रही योगी सरकार

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की भर्ती परीक्षा में हो रही धांधली के सवाल पर कृषि मंत्री ने कहा कि सपा सरकार के पापों को योगी सरकार धो रही है। भाजपा सरकार में सरकारी नौकरियों में नीलामी नहीं होगी। अब कोई पक्षपात नहीं होगा। गड़बड़ी के लिए जो भी जिम्मेदार हैं, उन पर कार्रवाई होगी चाहे वह कितना ताकतवर क्यों न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें