फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को मिलेगी इस्कान मंदिर की सौगात

Sun, 02 Jun 2019 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कान) गोरखपुर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के एक भव्य मंदिर का निर्माण कराएगा। इस संबंध में रविवार को एक स्थानीय होटल में लखनऊ इस्कान मंदिर के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम दास जी के नेतृत्व में एक बैठक कर चर्चा की गई। इस दौरान गोरखपुर में इस्कान का एक सुंदर मंदिर और प्रचार केंद्र खोलने की रूपरेखा बनाई गई।
विज्ञापन


इसका सभी लोगों ने बड़े उत्साह से स्वागत किया और इस मंदिर के निर्माण के लिए बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेने की बात कही। इस कार्यक्रम का आयोजन मुंबई से आए विद्यापति माधव दास ने किया। बैठक में गोरखपुर के सभी इस्कान आजीवन सदस्यों को आमंत्रित किया गया था। इनमें विशेष रूप से मनमोहन जदोदिया, अनंत अग्रवाल, विनोद सर्राफ, अनुराग चांदवासिया, मनोज कुमार बंका, डॉ. सुबोध वर्मा, बैजनाथ सोनी, समृद्ध अग्रवाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन


नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें