फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की पहली पसंद बनी नेपाल की पहाड़ियां

Sun, 02 Jun 2019 11:15 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
काठमांडू - फोटो : SELF
विज्ञापन
गोरखपुर। एक तरफ जहां सूरज आग उगल रहा है, मैदान चिलचिलाती धूप से तप रहे हैं, गर्मी ने लोगों का जीना मुहाल कर दिया है। ऐसे में ज्यादातर शहरवासी छुट्टियों को बिताने के लिए नेपाल की पहाड़ियों की ओर रुख कर रहे हैं। यहां जाना ज्यादातर शहरियों की पहली पसंद है।
विज्ञापन


पिछले एक सप्ताह के आंकड़ों के मुताबिक पोखरा और काठमांडू जाने वाले पर्यटकों की संख्या में चार गुना से ज्यादा का इजाफा हुआ है। ट्रेवल एजेंटों की मानें तो पूरे महीने पोखरा घूमने वाले की संख्या में अभी और बढ़ोत्तरी होगी। रेलवे स्टेशन रोड पर मौजूद ट्रेवल शॉप के संचालक धरम पाठक और बाला ट्रेवेल्स के अंकित उपाध्याय ने बताया कि पर्यटकों की सुविधाएं के लिहाज से कई पैकेज हैं। उनमें संख्या के मुताबिक वाहन, रहना और खाने-पीने की भी व्यवस्था मौजूद है। दिन और रात के मुताबिक पैकेज हैं।

इनके अलावा दार्जिलिंग, सिक्किम, मेघालय, चेरापूंजी, मनाली, शिमला, गंगटोक भी जाने के लिए भी शहरवासियों ने पैकेज बुक किए हैं। हालांकि इनकी संख्या नेपाल की अपेक्षा में काफी कम हैं। ट्रेवल लिंक के शाहाब आलम ने बताया कि छुट्टियों को बिताने के लिए शहरवासियों की पहली पसंद पोखरा और काठमांडू होती है।

ये हैं पैकेज

  • पोखरा, काठमांडू और मनोकामना के लिए चार लोगों के पांच दिन का पैकेज - 22-24 हजार रुपये
  • दार्जिलिंग, मनाली, सिक्किम के पांच दिन और चार रात का पैकेज चार लोगों के- 35-40 हजार रुपये
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें