फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई इलाकों में हुई कटौती, गर्मी से लोग बेहाल

Sat, 01 Jun 2019 11:38 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
power cut
विज्ञापन
गोरखपुर। भीषण गर्मी में भारी बिजली कटौती का सिलसिला शनिवार को भी जारी रहने से लोगों को बहुत दिक्कत हुई। रुक-रुक कर दिनभर हुई कटौती से लोग बेहाल थे।
विज्ञापन

रविवार को तारामंडल, शास्त्री चौक, रुस्तमपुर, राप्तीनगर, जूही कॉलोनी, पादरी बाजार, अलीनगर समेत अन्य शहर के कई इलाकों में बिजली की ट्रिपिंग हुई। बिजली संकट से लोगों को गर्मी के मौसम में सरकार निजात दिलवाने की लाख कोशिश कर रही हो लेकिन लोकल फाल्ट से यह मुश्किल साबित हो रहा है।
विज्ञापन


शहर में पिछले एक हफ्ते से बिजली की आवाजाही से लोगों के सामने संकट खड़ा हो गया है। दिव्य नगर के संजय ने बताया कि दिनभर बिजली का आना जाना जारी रहा। आसपास के इलाकों में भी बिजली कटौती का सिलसिला जस का तस है। बिजली के बगैर कई जरूरी काम नहीं हो पा रहे हैं। कई इलाकों में लो-वोल्टेज की समस्या से भी लोग जूझ रहे हैं।

गर्मी के मौसम में बिजली की मांग बढ़ने से ओवरलोड काफी ज्यादा हो चुका है। बिजली निगम के कर्मचारी व अधिकारी दिन-रात प्रयास कर रहे हैं कि बिजली सप्लाई को सुचारू रखा जाए।

एके सिंह, अधीक्षण अभियंता शहरी

विज्ञापन

नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें