फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेट के आठ विषयों की श्रेष्ठता सूची घोषित

Fri, 31 May 2019 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
Gorakhpur University
विज्ञापन
गोरखपुर। गोरखपुर विश्वविद्यालय की शोध पात्रता परीक्षा (रेट) में आठ विषयों की श्रेष्ठता सूची गुरुवार को घोषित कर दी गई। पिछले सप्ताह 20 विषयों के परिणाम घोषित हुए थे। शोध पंजीकरण की प्रक्रिया एक जुलाई से शुरू होगी।
विज्ञापन

शोध पात्रता परीक्षा के समन्वयक प्रो हर्ष कुमार सिन्हा ने बताया कि शिक्षा शास्त्र, प्राणि विज्ञान, पर्यावरण विज्ञान, भौतिक विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, कंप्यूटर साइंस, इतिहास और समाजशास्त्र विषयों के परिणाम घोषित हो गए हैं। विद्यार्थी इसे विवि की वेबसाइट www.ddugu.ac.in पर देख सकते हैं। बताया कि सभी सफल अभ्यर्थी 31 मई से अपने अर्हता प्रमाणपत्र डाउनलोड कर लें। इसकी वैधता दो वर्ष तक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें