गोरखपुर। पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा रविवार को शहर के 48 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में आयोजित परीक्षा में पंजीकृत 23110 अभ्यर्थियों में से 3880 ने परीक्षा को छोड़ दी।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा परिषद की ओर से आयोजित परीक्षा के लिए प्रथम पाली में इंजीनियरिंग ग्रुप के लिए 18545 अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था। जबकि परीक्षा के दिन 15647 विद्यार्थी उपस्थित रहे, जबकि 2898 ने परीक्षा से किनारा कर लिया।
वहीं दोपहर की पाली में अन्य ग्रुप की परीक्षा के लिए 4660 ने पंजीकरण कराया था। लेकिन 3678 ही अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे। परीक्षा के जिला संयोजक महिला पॉलिटेक्निक के प्रधानाचार्य वीरेंद्र कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर परीक्षा का सकुशल संपन्न हुई है। कहीं से कोई शिकायत नहीं मिली।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।