गोरखपुर। तापमान के 41 डिग्री पहुंचने और करीब 25 किलोमीटर की रफ्ता से पछुवा हवा चलने से रविवार को भी लोग पूरे दिन गर्मी से बेहाल रहे। वहीं, वातावरण में नमी के कम होकर 18 प्रतिशत तक पहुंच गई जिससे 45 डिग्री के बराबर तपिश का एहसास हुआ। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी तीन-चार दिन तक राहत मिलने की संभावना नहीं है।
सुबह से ही सूरज ने अपने तल्ख तेवर दिखाने शुरू कर दिए। सुबह पुरवा हवा चलने से उमस का एहसास हुआ। सूरज के चढ़ने के साथ ही तापमान बढ़ता चला गया। मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय ने बताया कि आने वाले तीन चार दिनों तक मौसम शुष्क बना रहेगा। हीट इंडेक्स वाली स्थिति से 41-42 डिग्री तापमान में 45-46 डिग्री का एहसास होगा।
नोट:आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।