फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलीकॉप्टर नहीं उतरने से सभा नहीं कर सके प्रमोद तिवारी

Wed, 15 May 2019 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रमोद तिवारी का हेलीकॉप्टर सहजनवां के हरपुर बुदहट में नहीं उतर सका। इससे वह बिना जनसभा को संबोधित किए लौट गए। इसके बाद गोरखपुर सदर प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी ने जनसभा की। आरोप लगाया कि प्रमोद तिवारी के हेलीकॉप्टर को हरपुर बाजार में लैंड नहीं होने देने से यह स्पष्ट हो गया है कि प्रशासन भी सरकार के इशारे पर काम कर रहा है।
विज्ञापन


हरपुर बुदहट प्रतिनिधि के अनुसार मंगलवार को हरपुर चौराहे पर जनसभा में मधुसूदन ने कहा कि कांग्रेस सरकारों ने विभिन्न योजनाओं के माध्यम से देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। कांग्रेस जो वादा करती है उसे पूरा करती है। मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान में ऐसा देखने को मिला। विकास का दावा करने वाली भाजपा ने देश के गरीब, नौजवान, किसानों को धोखा दिया है। अब वह राष्ट्रवाद और जाति-धर्म के नाम पर लोगों को गुमराह कर सत्ता में वापस आना चाहती है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश यादव, संचालन घटोत्कच शुक्ल ने किया। इस दौरान द्विजेंद्र राम त्रिपाठी, सुदर्शन शुक्ल, डॉ. सैयद जमाल, श्रवण पांडेय, बद्रीनाथ शुक्ल आदि मौजूद रहे।

चुनाव के दिन मुख्यमंत्री को करें नजरबंद: मधुसूदन

गोरखपुर। कांग्रेस प्रत्याशी मधुसूदन त्रिपाठी ने चुनाव के दिन सीएम योगी आदित्यनाथ को नजरबंद करने की मांग की है। टाउनहॉल स्थित एक होटल में प्रेस कांफ्रेंस करके कांग्रेस प्रत्याशी ने कहा कि ऐसा नहीं हुआ तो चुनावी प्रक्रिया प्रभावित होगी। शहर का माहौल भी खराब हो सकता है। मंगलवार को कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी की जनसभा होनी थी लेकिन हेलीकॉप्टर उतारने की अनुमति नहीं दी गई। कांग्रेस प्रत्याशी ने खुद के उत्पीड़न का आरोप भी लगाया। साथ ही कहा कि कांग्रेस की सरकार बनी तो इंसेफेलाइटिस से निजात के लिए स्वास्थ्य पैकेज दिलाया जाएगा। पुराने निर्मित तटबंधों को मजबूत करेंगे। खाद कारखाना को जल्द से जल्द शुरू कराएंगे। शहर में जलभराव से मुक्ति के लिए सीवेज लाइन बिछाई जाएगी। बुनकरों की आजीविका को ध्यान में रखकर सस्ते दर पर बिजली उपलब्ध कराई जाएगी। इस दौरान गोरखपुर सदर लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी शिशुपाल सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

नोट: आपको हमारी यह स्टोरी कैसी लगी इस पर अपना फीडबैक नीचे बने कमेंट बॉक्स में जरूर दें।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें