फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को मिलेगी निर्बाध बिजली

Sun, 24 Feb 2019 01:03 AM IST
ajay Kumar अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अधिवेशन में शनिवार की देरशाम मोदी सरकार की उपलब्धियां और भविष्य की योजनाओं से संबंधित कृषि प्रस्ताव पारित किया गया। केंद्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह की मौजूदगी में कहा गया कि किसानों को निर्बाध बिजली मिलेगी। इसकी व्यवस्था बनाई जा रही है। किसानों के लिए अलग से फीडर लाइन डाली जा रही है। मोदी सरकार का यह फैसला किसानों की आय बढ़ाने में मददगार होगा।
विज्ञापन


किसान अधिवेशन में देश के अलग-अलग राज्यों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। सबकी मौजूदगी में कृषि प्रस्ताव पारित किया गया। कृषि मंत्री ने कहा कि कृषि योजनाओं की निगरानी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर रहे हैं। प्रधानमंत्री का इरादा खेती को गति देने और किसानों की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाना है। इसीलिए ‘एग्रीकल्चर-2022’ का आयोजन किया जा रहा है। पीएमओ और कृषि मंत्रालय की इस योजना से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। किसानों को सस्ता कर्ज मुहैया कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई है। नीम कोटेड यूरिया से कालाबाजारी खत्म हो गई। अब किसानों को लाइन में नहीं लगना पड़ रहा है। यह बड़ी उपलब्धि है। प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना, किसान सम्मान निधि योजना, अटल भूजल योजना और प्रधानमंत्री कृषि कौशल योजना की उपलब्धियां भी गिनाईं। कहा कि न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया है। साथ ही अनाज खरीद की व्यवस्था सुनिश्चित करके किसानों को बड़ी राहत दी गई है। फसल बीमा और गोवर्धन योजना का लाभ भी किसान उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें