तीन मैट वाले कुश्ती हाल और एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण होने से गोरखपुर के खिलाड़ियों की धाक बढ़ेगी।
- फोटो : amar ujala
गोरखपुर। वीर बहादुर सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज में प्रदेश के पहले तीन मैट वाले कुश्ती हाल और एस्ट्रोटर्फ का लोकार्पण होने से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय फलक पर गोरखपुर के खिलाड़ियों की धाक बढ़ेगी। 5.82 करोड़ की लागत से तैयार से एस्ट्रोटर्फ पर प्रैक्टिस से यहां के खिलाड़ी भी प्रतियोगिताओं में दमदारी से प्रदर्शन कर सकेंगे। फिलहाल ये खिलाड़ी मैदान पर प्रैक्टिस करते हैं।
7.71 करोड़ की लागत से निर्मित कुश्ती हाल में खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के लिए ज्यादा अवसर मिलेंगे। वर्तमान में यहां लगभग 60 खिलाड़ी एक ही मैट पर प्रैक्टिस करते हैं। तीन मैट मिलने से सभी खिलाड़ियों को ज्यादा से ज्यादा मौका मिलेगा। वहीं, 10 करोड़ की लागत से बनने वाले इंडोर स्टेडियम के शिलान्यास से कॉलेज के खिलाड़ियों को वॉलीबाल, हैंडबाल, बास्केटबॉल सरीखी अन्य खेलों का भी आयोजन की राह खुलेगी। इसके साथ ही रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम में 60 लाख की लागत से बने जिम, कुश्ती और बैडमिंटन हाल के लोकार्पण से भी खिलाड़ियों को प्रैक्टिस के ज्यादा अवसर मिलेंगे।