फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआरएस लेकर पाल्य को नौकरी दिला सकेंगे रेल कर्मी

Sun, 30 Sep 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
- फोटो : rail
विज्ञापन
गोरखपुर। रेलवे में 57 वर्ष पूरे होने पर ऐच्छिक सेवानिवृत्त (वीआरएस) लेकर पाल्यों को नौकरी दिलाने के मामले में सेफ्टी कैटिगरी के रेलकर्मियों को बड़ी राहत मिली है। ऑल इंडिया रेलवे मेन्स फेडरेशन(एआईआरएफ) के महामंत्री शिवगोपाल मिश्रा के मुताबिक रेलवे बोर्ड ने इस कैटिगरी के पाल्यों को नौकरी देने का आदेश जारी कर दिया है। यह आदेश 27 अक्तूबर 2017 के पहले वीआरएस की प्रक्रिया पूरी करने वाले रेलकर्मी के पाल्यों पर भी लागू होगा।
विज्ञापन


महामंत्री ने बताया कि रेलवे बोर्ड ने इस संबंध में सभी जोन के महाप्रबंधक को पत्र जारी किया है। बताया कि 26 सितंबर 2018 को रेल मंत्रालय ने वीआरएस लेकर पाल्यों को नौकरी दिलाने की सुविधा पूरी तरह समाप्त कर दी थी। इस पर आंदोलन का एलान किया गया था। चार अक्तूबर को काला दिवस मनाया जाना था। इसकी जानकारी रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष को दी गई। इसके बाद बोर्ड ने आदेश में संशोधन कर दिया। उधर, नरमू के महामंत्री केएल गुप्ता ने कहा कि हमारी मांग है कि पहले की तरह सभी की कैटिगरी के रेल कर्मियों के पाल्यों को लाभ दिया जाए। ऐसा होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें