फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब विदेशी भाषा भी पढ़ेंगे यूपी बोर्ड के विद्यार्थी

Sat, 29 Sep 2018 12:13 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
विज्ञापन
student
विज्ञापन
गोरखपुर। यूपी बोर्ड के विद्यार्थी अब फ्रेंच, जर्मन, जापानी और स्पेनिश भाषाओं को पढ़ सकेंगे। राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के पहले चरण के अंतर्गत जिले के नौ राजकीय विद्यालयों को इन विदेशी भाषाओं की पढ़ाई के लिए चुना गया है। हर विद्यालय से अधिकतम दो विदेशी भाषाओं को चुना जा सकता है। एक विदेशी भाषा के लिए कम से कम 25 विद्यार्थियों का नामांकन होना आवश्यक है। दो भाषाओं के लिए छात्र संख्या 50 होनी चाहिए। कक्षा नौ में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी इन भाषाओं का अध्ययन कर सकेंगे। पाठ्यक्रम की अवधि तीन महीने की होगी।
विज्ञापन


इन भाषाओं का प्रशिक्षण देने के लिए प्रशिक्षकों का चयन मानदेय पर किया जाएगा। एक प्रशिक्षक को 10 हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कहा कि इन भाषाओं की पढ़ाई के लिए विद्यालयों का चयन हो गया है। इच्छुक शिक्षक चार अक्टूबर तक किसी भी कार्यदिवस में शैक्षिक योग्यता के साथ उनके कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।

कहां पढ़ाई जाएगी कौन भाषा

राजकीय कन्या इंटर कॉलेज सरदारनगर और राजकीय हाईस्कूल बांसगांव में फ्रेंच और जर्मनी, चंपा देवी राजकीय कन्या इंटर कालेज हरनही में फ्रेंच और जापानी, राजकीय हाईस्कूल पतरा भटहट और राजकीय स्कूल बेलीपार तथा राजकीय हाईस्कूल रजही में फ्रेंच और राजकीय हाईस्कूल गहिरा खोराबार में फ्रेंच और जर्मनी, अभिनव विद्यालय नेतवर बाजार कैंपियरगंज में फ्रेंच और जापानी भाषा पढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें