फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरक्षनाथ संस्कृत महाविद्यालय में शुरू होंगे 39 नए पाठ्यक्रम

Tue, 28 Aug 2018 01:35 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
language course
विज्ञापन
गोरखपुर। श्री गोरक्षनाथ संस्कृत विद्यापीठ स्नातकोत्तर महाविद्यालय में अब शास्त्री एवं आचार्य के अलावा योग और स्नातक और परास्नातक में हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, समाजशास्त्र, राजनीतिशास्त्र समेत 39 पाठ्यक्रमों की पढ़ाई होगी। इन पाठ्यक्रमों की मान्यता उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय, इलाहाबाद से मिली है। इसी सत्र से कक्षाएं भी चलेंगी। सभी कक्षाओं में प्रवेश के लिए 15 सितंबर तक फार्म भरे जाएंगे।
विज्ञापन

अध्ययन केंद्र के समन्वयक बृजेश मणि मिश्र ने बताया कि प्रवेश फार्म मैनुअल के अलावा ऑनलाइन भी भरे जाएंगे। विस्तृत जानकारी उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध है। आवेदन फार्म के साथ आधार नंबर अनिवार्य है। फार्म भरने के बाद हार्ड कॉपी की दो प्रतियां अध्ययन केंद्र के कार्यालय में जमा करनी होंगी।
-
महत्वपूर्ण नए पाठ्यक्रम
स्नातक एवं परास्नातक में हिंदी, इतिहास, संस्कृत, अंग्रेजी, समाजशास्त्र, राजनीति शास्त्र, बीए टूरिज्म, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन डिस्टेंस एजूकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन बायो स्टैटिक्स एंड पॉपुलेशन स्टडीज, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन ट्रांसलेशन, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन फंक्शनल हिंदी, पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन स्प्रिचुअल टूरिज्म, डिप्लोमा इन रूरल डेवलपमेंट, डिप्लोमा इन वैदिक गणित, अवेयरनेस प्रोग्राम इन चाइल्ड न्यूट्रीशियन एंड फूड, अवेयरनेस प्रोग्राम इन डेयरी एंड फार्मिंग, आपदा प्रबंधन में प्रमाणपत्र कोर्स, अवेयरनेस प्रोग्राम इन वेस्ट वाटर ट्रीटमेंट,अवेयरनेस प्रोग्राम इन न्यूट्रिशन एंड फूड।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें