फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल से छोड़ा 1.75 लाख क्यूसेक पानी, नदियों में उफान

Thu, 09 Aug 2018 01:30 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
नेपाल ने पानी छोड़ा, उफनाई राप्ती नदी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गोरखपुर। नेपाल के बाल्मीकि बैराज से एक लाख 75 हजार क्यूसेक पानी छोड़ने, पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में लगातार बारिश होने से नदियां उफान पर हैं। बड़हलगंज से गुजरने वाली घाघरा नदी खतरे का निशान पार कर गई है। कई गांवों में पानी घुस गया है। आसपास के बंधों पर जबरदस्त दबाव है। गंडक नदी भी उफना गई है। राप्ती का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। पानी बाले के मैदान तक पहुंच गया है।
विज्ञापन


बाल्मीकि बैराज से पानी छोड़ने से गंडक नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ा है। कटान तेज हो गई है। सबसे ज्यादा दिक्कत कुशीनगर में है। अमवाखास, छितैानी, अहिरौली दान एवं नरवाजोत तटबंध पर पानी का जबरदस्त दबाव है। इसे देखते हुए अलर्ट जारी किया गया है। सिंचाई विभाग की टीम लगातार मानीटरिंग कर रही है। गंडक के साथ ही कुआनो नदी भी खतरे के निशान के करीब पहुंच गई है। घाघरा के उफनाने से बड़हलगंज के मुक्तिपथ पर कटान शुरू हो गई है। जहां पानी का दबाव है, वहां मरम्मत का काम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें