गोरखपुर। लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 10 अगस्त को आयोजित होने वाले वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट समिट में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकार राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के सामने हुनर दिखाएंगे। टेराकोटा गांव गुलरिहा से भी वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए पांच शिल्पकार राष्ट्रपति से सीधा संवाद करेंगे। उपायुक्त उद्योग पूजा श्रीवास्तव ने बताया कि गुलरिहा के नागेंद्र प्रजापति, हरिश्चंद्र, सुनीता, अर्जुन निषाद और सूरज राष्ट्रपति से संवाद करेंगे। जीडीए सभागार में भी इसके सीधे प्रसारण की व्यवस्था रहेगी।
जुपिटर हॉल के पास स्थापित ‘जर्मन हंगर’ में रविंद्र प्रजापति लाइव डेमो देेंगे। प्रदर्शनी स्थल में जगदीश प्रजापति, उमेश कुमार प्रजापति और जय गौतम का स्टॉल लगाया जाएगा। इस कार्यक्रम में गोरखपुर के टेराकोटा शिल्पकारों को 91.50 लाख का लोन दिया जाएगा। 26 शिल्पकारों को इलेक्ट्रिक चॉक भी बांटी जाएगी। जनपद स्तर पर भी वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट का ऋण वितरण होगा।
वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागी
कमलेश प्रजापति, मोहन लाल प्रजापति, घनश्याम चौहान, देवानंद प्रजापति, ज्ञानती देवी, उमेश प्रसाद, राम बदन, परमेश्वर, जय गौतम, हरीश चंद्र गौतम, रघु कुमार, ओमप्रकाश, जनार्दन कुमार, अजीत कुमार, प्रवीण चतुर्वेदी, संतोष कुमार, आलोक कुमार त्रिवेदी, अरुणेश नारायण, प्रिंसी श्रीवास्तव, रामचंद्र, सुग्रीव, सुनीता देवी, अर्जुन, रामजी, सुनीता देवी, हरिवंश, मनोज, मदन, अनिल कुमार, शिव परसन