फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों पर ताला, 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित

Thu, 31 May 2018 01:39 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
bank strike
विज्ञापन
गोरखपुर। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर बैंकों की राष्ट्रव्यापी हड़ताल से गोरखपुर में बुधवार को 250 करोड़ का कारोबार प्रभावित हुआ। राष्ट्रीयकृत बैंकों की सभी शाखाओं पर ताले लगे रहे। बैंककर्मियों ने जुलूस निकालकर सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। हड़ताल से हजारों चेक-ड्राफ्ट की क्लीयरिंग फंस गई।
विज्ञापन


बैंक कर्मियों ने वेतन वृद्धि की मांग बैंक रोड से जुलूस निकाला जो विजय चौराहा, गोलघर होकर भारतीय स्टेट बैंक परिसर पहुंचा। यहां आयोजित सभा में ऑल इंडिया बैंक ऑफि सर्स एसोसिएशन के जिला सचिव सुशीत कुमार ने कहा कि नवंबर 2017 से वेतन समझौता लंबित है। इंडियन बैंक एसोसिएशन की ओर से दो प्रतिशत वेतन वृद्धि के प्रस्ताव को सरकार ने नहीं माना। लिहाजा मजबूर होकर बैंक कर्मियों को हड़ताल पर जाना पड़ा।

गोरखपुर इकाई के अध्यक्ष केके तिवारी ने कहा कि बैंक लगातार लाभ में हैं परंतु सरकार की सहयोगात्मक एवं लंबी कानूनी प्रक्रियाओं के कारण बैंकों की एनपीए ऋ ण वसूली प्रभावित हो रही है। इस दौरान इलाहाबाद बैंक के बृजेश श्रीवास्तव, अमित राय, राजकपूर, अरविंद श्रीवास्तव, एसपी त्रिपाठी, ओपी सिंह, आरएस यादव, ओपी त्रिपाठी, यूपीएन सिंह, आरएम त्रिपाठी, राहुल गुप्ता, संतोष यादव, आनंद शेखर वर्मा, शिवनंदन सहाय, एनसी तिवारी, राजेश श्रीवास्तव, पीके श्रीवास्तव समेत अन्य लोगों ने संबोधित किया।

सभी बैंकों के सामने बैंककर्मियों ने किया प्रदर्शन

गोरखपुर। दो दिवसीय हड़ताल के पहले दिन स्टेट बैंक की मुख्य शाखा, पंजाब नेशनल बैंक के मंडल कार्यालय, इलाहाबाद बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय, बैंक ऑफ इंडिया तथा यूनियन बैंक, केनरा बैंक के कार्यालय के समक्ष कर्मचारियों ने विरोध प्रदर्शन कर जनता से सहयोग की।
विज्ञापन


एमपी कश्यप, अंकित शर्मा, ओपी त्रिपाठी, राजेश श्रीवास्तव, अखिलेश सिंह, शिवनंदन सहाय, रंजीत श्रीवास्तव, सरिता वर्मा, श्रीनिवास तिवारी, नवीन कुमार सिंह, मानवेंद्र कुमार सिंह, प्रकाश तिवारी व धीरेंद्र प्रताप सिंह समेत भारी संख्या में बैंक अधिकारी व कर्मचारी एसबीआई मेन शाखा पर प्रदर्शन में शामिल हुए।

खुले रहे प्राइवेट बैंक

दो दिवसीय हड़ताल में प्राइवेट बैंक के कर्मचारी शामिल नहीं हुए। हालांकि प्राइवेट बैंक के कर्मियों ने इसमें शामिल होने की इच्छा जाहिर की थी, लेकिन राष्ट्रीयकृत बैंकों के प्रतिनिधि इन बैंकों को बंद कराने नहीं पहुंचे। केवल क्रास रोड स्थित एचडीएफसी की मुख्य शाखा को आंदोलनरत कर्मचारियों ने बंद कराया। यहां दिन भर कोई काम नहीं हुआ।

एटीएम में करेंसी की किल्लत

बैंककर्मियों की हड़ताल से एटीएम तक करेंसी नहीं पहुंची। लिहाजा रुपये निकालने के लिए लोग इधर-उधर भटकते रहे। गुरुवार को भी लोगों को करेंसी की किल्लत झेलनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें