फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूडो में जवानों ने दिखाया दमखम

Sat, 05 May 2018 01:14 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
26वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर मध्य जोन पीएसी की जूडो, जिमनास्टिक और वुशु प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों ने मार्च पास्ट किया।
विज्ञापन
गोरखपुर। 26वीं वाहिनी पीएसी के मैदान पर मध्य जोन पीएसी की जूडो, जिमनास्टिक और वुशु प्रतियोगिता का उद्घाटन शुक्रवार को हुआ। पहले दिन जूडो में जवानों ने दम दिखाया। पांच भार वर्गों में स्वर्ण पदक के लिए कड़ा मुकाबला हुआ। मुख्य अतिथि आईजी नीलाब्जा चौधारी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिता का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


जूडो प्रतियोगिता के 60 किलोग्राम भारवर्ग में 11वीं वाहिनी के अभिषेक यादव ने स्वर्ण, 10वीं वाहिनी के अभिषेक आनंद ने रजत पदक, 66 किलोग्राम भारवर्ग में 26वीं वाहिनी के रामनाथ सोनकर ने प्रथम, 30वीं वाहिनी के विनोद कुमार ने रजत पदक, 81 किलोग्राम भारवर्ग में 26वीं वाहिनी के लल्लन यादव ने स्वर्ण और 25वीं वाहिनी के रमाशंकर ने रजत पदक प्राप्त किया। 90 किलोग्राम भारवर्ग में दूसरी वाहिनी के फौजदार यादव ने स्वर्ण और 10वीं वाहिनी के मुन्ना यादव ने रजत पदक प्राप्त किया। 100 किलोग्राम प्लस भारवर्ग में 11वीं वाहिनी के रामऔतार यादव ने स्वर्ण और रणजीत यादव ने रजत पदक प्राप्त किया।

पांच मई को सुबह सात बजे से ताइक्वांडो व वुशु के मुकाबले होंगे। इसके पूर्व 26वीं वाहिनी के सेनानायक हेमराज मीना ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। निर्णायक की भूमिका देवेंद्र यादव, वीरेंद्र गुप्ता, मुकुल कुमार गुप्ता, जैनुलआब्दीन, रमाशंकर यादव ने निभाई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीटीएस कैलाश सिंह, उपसेनानायक कमल किशोर, सहायक सेनानायक महंथ यादव, शिविर पाल जयशंकर रायए दल नायक अरुण कुमार सिंह, नथुनी प्रसाद चौरसिया, रीडर सैन्य सहायक कृष्ण कुमार शुक्ल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें