फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चूहे ने गुल की तीन सौ गांवों की बिजली

Sun, 15 Apr 2018 11:41 PM IST
siddharthnagar
विज्ञापन
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। एक चूहे की कारस्तानी से रविवार को नगर सहित पांच फीडरों से जुड़े तीन सौ से अधिक गांवों में साढ़े सात घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में घुसे चूहे ने केबल को काट दिया। इसकी वजह से स्वीच यार्ड में आग लग गई और छह फीडरों से बिजली आपूर्ति ठप हो गई।
विज्ञापन


हाइड्रिल तिराहा स्थित विद्युत उपकेंद्र के इनकमिंग फीडर में घुसे चूहे ने सुबह करीब 11 बजे केबल काट दिया। इससे स्वीच यार्ड में आग लग गई। कर्मचारियो ने अग्निशमन यंत्र, बालू, डंडा आदि के इस्तेमाल से किसी तरह आग बुझाई। आग के कारण उपकेंद्र के फीडरों का करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) भी खराब हो गई। इससे जिला मुख्यालय समेत सैकड़ों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई।

दोपहर की कड़ी धूप के बीच बिजली गुल होने से उपभोक्ता परेशान रहे। शाम साढ़े छह बजे आपूर्ति बहाल हो सकी। इस बाबत एसडीओ सुरेंद्र कुमार का कहना था कि इनकमिंग फीडर में चूहा घुसने से स्वीच यार्ड में आग लग गई थी। इससे तहसील, मुख्यालय, पुरानी नौगढ़, जोगिया व हुसैनगंज फीडर से जुड़े तीन सौ से अधिक गांवों की आपूर्ति ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें