फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विपक्ष एकजुट, मकसद भाजपा को हराना : डॉ संजय

Wed, 04 Apr 2018 08:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
विज्ञापन
मृतक रेलकर्मी के घर पहुंचे कांग्रेस नेता संजय सिंह। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ संजय सिंह ने कहा कि पूरे देश में बदलाव की सुगबुगाहट दिखाई दे रही है। गोरखपुर और फू लपुर में उपचुनाव के नतीजे इसके लिए संकेत हैं। अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव में भाजपा से जनता हिसाब चुकता कर लेगी। जनता को इस बात का एहसास हो गया है कि कमल का फू ल उसकी सबसे बड़ी भूल थी। आगामी लोकसभा चुनाव में गठबंधन से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि पूरे देश में विपक्ष एकजुट हो रहा है। विपक्ष का एक ही मकसद है-भाजपा को हराना।
विज्ञापन


डॉ संजय सिंह बुधवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रयास है कि भाजपा के खिलाफ विपक्ष से एक ही प्रत्याशी उतारा जाए। विपक्ष एक साथ होगा तो भाजपा का सफाया तय है। सांसद ने कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह लड़खड़ा गई है। एक व्यक्ति संदिग्ध हालत में जल कर मर गया, लेकिन पुलिस तत्परता नहीं दिखा रही है। हत्या, लूट, चोरी जैसी घटनाएं आम हो गई हैं। बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार अपराधियों पर अंकुश लगाने के बजाए दलितों को दबाने में लगी है। दो दिन पूर्व शांति पूर्वक प्रदर्शन कर रहे दलितों पर लाठियां बरसाई गईं।

रेलकर्मी संजय के परिवार को बंधाया ढाढ़स
पूर्व केंद्रीय मंत्री व राज्यसभा सदस्य डॉ संजय सिंह ने बुधवार को रेलकर्मी संजय यादव के पुर्दिलपुर स्थित घर पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढाढ़स बंधाया। उन्होंने संजय यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और परिवार वालों को आश्वस्त किया कि दु:ख की इस घड़ी में कांग्रेस उनके साथ है। कहा कि मामले की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराई जाएगी। संजय की मंगलवार को रेलवे प्रेस में रहस्यमय परिस्थिति में जलने से मौत हो गई थी।
विज्ञापन


परिवारवालों ने आरोप लगाया कि सूदखोरों ने संजय को जिंदा जलाकर मार डाला और प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। संजय यादव, कांग्रेस नेता और महापौर पद के प्रत्याशी रहे राकेश यादव के ममेरे भाई थे। इस दौरान डॉ सैयद जमाल, अरुण अग्रहरि, अनवर हुसैन, राकेश यादव, डॉ सुरहीता करीम, डॉ विजाहत करीम, धर्मराज चौहान, राजकुमार पासवान, सोनू कुमार, यस. इकबाल, मदन त्रिपाठी आदि कांग्रेसी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें